फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Get e-refund on returning of e-stamp paper

अब ई-स्टांप पेपर वापस कर पाएं ई-रिफंड

Mon, 30 Jun 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jun 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
Get e-refund on returning of e-stamp paper

ई-स्टांप पेपर को वापस करने पर अब ई-रिफंड मिलेगा। फिलहाल रिफंड पाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग ने स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल) की मदद से रिफंड सॉफ्टवेयर तैयार कराया है। सॉफ्टवेयर का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसकी औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी।

दिल्ली के मंडलायुक्त और प्रधान सचिव (राजस्व) धर्मपाल ने बताया कि विभाग ने ई-स्टांप पेपर के लिए खास तौर पर रिफंड सॉफ्टवेयर तैयार कराया है। इससे आम लोगों को इस्तेमाल नहीं हुए ई-स्टांप पेपर का रिफंड आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक रिफंड पाने के लिए मैन्युअल आवेदन करना पड़ता था। नई प्रक्रिया के तहत रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सॉफ्टवेयर आवेदनकर्ता के नाम, पता, मोबाइल नंबर और खाता संबंधी जानकारी की पड़ताल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर इस बात की भी जांच करेगा कि ई-स्टांप पेपर का इस्तेमाल कहीं और तो नहीं हुआ है। प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद एसडीएम (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) ई-स्टांप पेपर की ऑनलाइन जांच करने के बाद एसएचसीआईएल मॉड्यूल पर ऑनलाइन ई-स्टांप पेपर के विवरण की पुष्टि कर देगा। इसके बाद एक ऑनलाइन बिल बनेगा और रकम सीधे आवेदक के खाते में चली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed