फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   general train made women special in faridabad

सामान्य शटल को बना दिया महिला स्पेशल, असमंजस में रहे यात्री

Fri, 15 Apr 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
general train made women special in faridabad

दिल्ली के पलवल के बीच दौडने वाली महिला स्पेशल अपनी पहचान खोती जा रही है। पिछले तीन हफ्ते से अलग प्रकार कर रैक लगाकर चलाया जा रहा था। लेकिन बुधवार को फिर रैक बदलकर सामान्य शटल का रैक कर दिया जिससे महिला यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन


यही नहीं गफलत में बड़ी संख्या में पुरूष यात्री भी उसमें बैठकर सफर किए। ऐसे में आरपीएफ की चेकिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई बार महिला यात्री इसकी शिकायत कर चुकी हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि दिल्ली-पलवल रूट के लिए अगल कलर की महिला स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। 8 डिब्बों की ये ट्रेन पूरी तरह इंटरकनेक्टेड है। साथ ही इसमें टॉयलेट की सुविधा भी है। 3 हफ्ते पहले इस निर्धारित रैक को बदल कर नया रैक लगाया गया था। उसमें भी थोड़ी राहत थी कि उस शटल का रंग दूसरी शटल से अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार से सामान्य शटल का रैक लगाकर महिला स्पेशल बना दिया गया। पहचान के तौर पर आगे और पीछे ही महिला स्पेशल का बोर्ड लगा हुआ है। बाकी कोचों पर कोई निशानदेही नहीं है। जिससे महिला यात्रियों को परेशानी हो रही है। क्योंकि इसमें न तो टायलेट है और न ही इंटरकनेक्टेड। सामान्य शटल होने के कारण कई पुरूष यात्री भी इसमें सफर कर रहे हैं।

बुधवार को महिला स्पेशल में कई पुरुष यात्रियों को सफर करते हुए देखा गया। हैरान करने वाली बात ये है कि पलवल से दिल्ली तक आरपीएफ इस गाड़ी को एस्कार्ट करती है फिर भी पुरूष यात्रियों को नहीं उतारा जा सका।


बल्लभगढ़ और फरीदाबाद रेलवे स्टेशनों पर मौजूद रहने वाली आरपीएफ  भी आंखें बंद कर रखी थी। उधर आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट एमएस फारूखी का कहना है कि इस मामले को गंभीशता से लिया जाएगा और इसकी चेङ्क्षकग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed