फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   General ticket reservation counter will meet, will be canceled

जनरल काउंटर से मिलेंगे रिजर्वेशन टिकट, कैंसल भी

Sun, 06 Dec 2015 09:27 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 06 Dec 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
General ticket reservation counter will meet, will be canceled

रिजर्वेशन काउंटर बंद होने के बाद भी अब गाजियाबाद स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट मिल सकेंगे। देर रात की ट्रेनों के टिकट कैंसल कराने के लिए भी अब लोगों को दिल्ली या आनंद विहार स्टेशन नहीं दौड़ना पड़ेगा।

विज्ञापन


रिजर्वेशन कैंसलेशन के नए नियम लागू होने के बाद अब गाजियाबाद बुकिंग केंद्र में एक काउंटर सिर्फ रिजर्वेशन कराने और कैंसलेशन के लिए खोला जाएगा।

इसके लिए तैयारी शुरू डिवीजन अधिकारियों ने ऐसे एक्सपर्ट बुकिंग क्लर्क का ब्यौरा मांगा है जो रिजर्वेशन टिकट जारी और कैंसल करने का काम बेहतर तरीके से कर सके।
विज्ञापन


दरअसल, नए नियमों के मुताबिक अब वेटिंग और आरएसी टिकट भी ट्रेन छूटने से महज आधे घंटे पहले कैंसल कराए जा सकते हैं।

कंफर्म टिकट कैंसल कराने के लिए कटौती के साथ 4 घंटे पहले तक की सीमा निर्धारित कर दी गई है। इसके बाद रेलवे ने बड़े स्टेशनों पर 24 घंटे एक काउंटर खोलने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि किसी भी समय यात्री टिकट कैंसल करा सके या रिजर्वेशन ले सके। गाजियाबाद में भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

गाजियाबाद से भेजे गए कर्मचारियों के नाम
बुकिंग केंद्र के स्थानीय अधिकारियों ने दो कर्मचारियों के नाम दिल्ली भेज दिए हैं। बुकिंग काउंटर से रिजर्वेशन टिकट मिलना शुरू होंगे तो इन कर्मचारियों पर इस काउंटर की जिम्मेदारी होगी। उम्मीद है कि एक सप्ताह में इस काउंटर की शुरुआत हो सकती है।


नोएडा, साहिबाबाद और गाजियाबाद के यात्रियों को होगा फायदा
गाजियाबाद स्टेशन पर 24 घंटे रिजर्वेशन और कैंसलेशन की सुविधा शुरू होने पर गाजियाबाद के साथ-साथ साहिबाबाद और नोएडा के लोगों को भी फायदा होगा।

लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें गाजियाबाद में ही रुकती हैं। ऐसे में साहिबाबाद और नोएडा के यात्री भी गाजियाबाद से ही ट्रेन पकड़ते हैं। दोनों क्षेत्रों ने निकटता के चलते यहां के लोग गाजियाबाद आकर रिजर्वेशन ले या कैंसल करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed