{"_id":"86b278e809c45d7f97962ccab365791c","slug":"general-ticket-fares-could-rise-in-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ सकता है ट्रेनों में जनरल टिकट किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ सकता है ट्रेनों में जनरल टिकट किराया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से प्लेटफार्म टिकट महंगा होने के बाद ट्रेनों में न्यूनतम किराया भी बढ़ सकता है। सूत्रों की मानें तो रेलवे ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्लेटफार्म टिकट एक अप्रैल से 10 रुपये का होने के बाद माना जा रहा है कि दो स्टेशनों के बीच न्यूनतम किराया भी 10 रुपये हो सकता है। हालांकि अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने प्लेटफार्म पर अतिरिक्त भीड़ कम करने के मकसद से एक अप्रैल से प्लेटफार्म का टिकट 10 रुपये करने की घोषणा की है। गाजियाबाद से शाहदरा तक का ट्रेन टिकट महज 5 रुपये का है।
विज्ञापन
ऐसे में प्लेटफार्म टिकट लेने की बजाय लोग ट्रेन का टिकट लेकर प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे। रेलवे को इससे फायदे की बजाय घाटा ही होगा। रेलवे इससे पहले भी प्लेटफार्म पर भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म का टिकट 3 रुपये से बढ़ाकर 5 रुपये का कर चुके हैं।
बावजूद इसके प्लेटफार्म पर भीड़ कम न हो सकी। इसके बाद रेलवे ने न्यूनतम किराया भी 5 रुपये कर दिया था। अब प्लेटफार्म का टिकट 10 रुपये किए जाने के बाद रेलवे अधिकारी भी मान रहे हैं कि न्यूनतम किराया प्लेटफार्म टिकट से कम नहीं रखा जा सकता।
हालांकि नार्दन रेलवे के पीआरओ एएस नेगी ने ट्रेनों का किराया बढ़ाए जाने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि अभी ऐसी जानकारी नहीं है।