Delhi: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे नए संगठन महामंत्री, पवन राणा ने पार्टी नेताओं के साथ की बैठक
प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में भारत की विदेश नीति, रक्षा समझौता, देश में विकासशील गति, आतंकवाद पर अंकुश आदि मसलों पर छाप छोड़ चुके है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही नए संगठन महामंत्री पवन राणा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा ने कमर कस ली है। इसके तहत जिला इकाइयों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में शुक्रवार को भाजपा के नवीन शाहदरा जिले की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने की।
इस मौके पर पवन राणा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के मुख्य केंद्र बिंदु होते है। कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन व सरकार बनती है। वे एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए निष्ठावान स्वयंसेवक के रूप में हम अपने अपने क्षेत्र में ऊर्जावान कार्य करें। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनता के हितों के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच साझा करें।
वहीं, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में भारत की विदेश नीति, रक्षा समझौता, देश में विकासशील गति, आतंकवाद पर अंकुश आदि मसलों पर छाप छोड़ चुके है। इस दौरान प्रदेश मंत्री नीरज तिवारी, विधायक जितेंद्र महाजन, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद्र उपाध्याय, प्रवीन निमेष, विकास त्यागी, संजीव अरोड़ा आदि उपस्थित थे।