फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GDA will create two million houses for workers.

जीडीए बनाने जा रहा है दो लाख मकान

Tue, 14 Oct 2014 12:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Oct 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
GDA will create two million houses for workers.

जीडीए योजनाबद्घ तरीके से श्रमिकों के लिए दो लाख मकान बनाकर देगा। जीडीए वीसी संतोष कुमार यादव ने यह बातें इंडियन इंडस्ट्रीज फेडरेशन (आईआईए) द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में कहीं। आईआईए प्रतिवर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मानित करता है।

विज्ञापन


इस बार 81 श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए जीडीए वीसी संतोष कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक माहौल बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। जो समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता के तौर पर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


जीडीए अपने स्तर से श्रमिकों के लिए दो लाख मकान बनाएगा। साथ ही आईआईए के भवन के लिए जमीन देगा। आईआईए के गाजियाबाद चैप्टर के चेयरमैन राजीव गोयल, प्रदेश महासचिव नीरज सिंघल ने बताया कि उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित किया जाता है तो उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा पैदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य श्रमिक इनसे प्रेरणा लेंगे। श्रमिकों के बीच यदि सामंजस्य रहेगा तो उद्योग अपने आप विकसित होंगे। इस अवसर सिटी मजिस्ट्रेट कपिल कुमार, जेपी कौशिक, यश जुनेजा, साकेत अग्रवाल, वीके त्यागी, डा. बीपी शर्मा, नवीन धवन आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed