फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GDA will act Krishna Sagar Hotel

जीडीए कृष्णा सागर होटल पर करेगा कार्रवाई

Thu, 27 Feb 2014 05:59 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 27 Feb 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
GDA will act Krishna Sagar Hotel

आरडीसी स्थित कृष्णासागर होटल पर जीडीए ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जीडीए की जांच में होटल निर्माण में कई अनियमितताएं मिली हैं।

विज्ञापन


जीडीए की जांच में पता चला है कि लैंडयूज के विपरीत होटल रेजीडेंशियल प्लाट पर बनाया गया है। होटल मालिक ने बिना जीडीए की परमिशन लिए और शुल्क जमा किए तीन प्लाट को एक साथ मिला लिया है। होटल का नक्शा भी पास नहीं कराया गया है। जीडीए उपाध्यक्ष ने जल्द ही कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि आरडीसी में उक्त प्लाट रेजीडेंशियल लैंडयूज के अंतर्गत आवंटित किए गए थे। आवंटी ने प्राधिकरण से इजाजत लिए बिना तीनों प्लाट का अमालगमेशन (एकीकरण) कर लिया। नियमानुसार प्लाट को विभाजित या एकीकरण करने से पहले प्राधिकरण से इजाजत लेनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इससे संबंधित शुल्क भी जमा करना होता है। और तो और इस पर बिना नक्शा पास कराए होटल का निर्माण भी कर लिया गया। फाइलों की जांच में गड़बड़ी का पता चला है। अवैध रूप से बने होटल पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही इसके निर्माण के दौरान अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले प्राधिकरण के कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

होटल के निदेशक प्रमोद सिंघल ने कहा कि पहले दो प्लाट मिले, फिर एक। जैसे-जैसे प्लाट मिले, वैसे-वैसे निर्माण किया गया। आरडीसी में ऐसी कई और इमारतें बनी हैं। जीडीए अधिकारियों से मिलकर पक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed