{"_id":"8c4b6a6566cc6c902a53a6e2b4a042ea","slug":"gda-scheme-will-apply-to-the-bank-s-van-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए स्कीम में आवेदन कराएगी बैंक की वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए स्कीम में आवेदन कराएगी बैंक की वैन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर लांच हुई बिल्डर प्रोजेक्ट्स में सस्ते फ्लैट्स की योजना में आवेदन करने वालों को जीडीए एक और सुविधा देगा। आईसीआईसीआई बैंक की वैन शहर भर के इलाकों में घर-घर स्कीम की जानकारी देंगी।
विज्ञापन
वैन में मौजूद बैंक के वालंटियर्स योजना में आवेदन करने के इच्छुक लोगों की मदद करेंगे। बुधवार को जीडीए वीसी संतोष यादव इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
बिल्डर प्रोजेक्ट्स में दो हजार ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स की स्कीम जीडीए ने दिवाली पर लांच की थी। अधिक से अधिक लोग स्कीम में आवेदन कर सकें, इसके लिए अंतिम डेट 30 नवंबर से 31 दिसंबर की गई।
विज्ञापन
ऑनलाइन के साथ ही मैनुअल फार्म भरने की सुविधा भी जीडीए ने दी। आईसीआईसीआई बैंक की शाखाओं में इस योजना के आवेदन फार्म मिल रहे हैं। इस दौरान कई लोगों ने आवेदन प्रक्रिया में हो रही परेशानियों की बात जीडीए वीसी से बताई थी।