{"_id":"fa40ebc76419e111923bb9340c1b3f09","slug":"gda-provides-low-rate-flats-from-3-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR में 3 फरवरी से मिलने लगेगा सस्ता घर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR में 3 फरवरी से मिलने लगेगा सस्ता घर!
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Jan 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते मकानों की स्कीम का ड्रा तीन चरणों में किया जाएगा। आवेदकों की बड़ी संख्या के मद्देनजर जीडीए ने यह फैसला किया है। पहले चरण में 2500 ईडब्ल्यूएस, फिर एलआईजी और इसके बाद मकानों का नंबर ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक ड्रा प्रक्रिया तीन फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चल सकती है। पहले ड्रा 27 जनवरी से शुरू होना था।
दरअसल, योजना के अंतर्गत पांच हजार मकानों के लिए करीब 45 हजार लोगों ने आवेदन किए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन के साथ ही आवेदकों की कई श्रेणियां भी हैं। ऐसे में जीडीए ने ड्रा के लिए नया पैटर्न आजमाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आपके पास है ‘रोम’ रहने का मौका!
विज्ञापन
इसके अंतर्गत एक श्रेणी के मकानों का ड्रा लगातार तीन से चार दिन चलेगा। प्रत्येक दिन एक श्रेणी (उदाहरण के लिए एसी-एसटी), तो दूसरे दिन अन्य आवेदनों का ड्रा होगा। ड्रा पूरा होने के एक सप्ताह बाद नंबर ड्रा निकाला जाएगा। पहले जीडीए ने सभी श्रेणियों और नंबर ड्रा एक साथ कराने का फैसला लिया था।
जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि आवेदन फार्म में मिल रही गलतियों को सुधारने के लिए लोगों को समय दिया गया है। इस कारण ड्रा की डेट एक सप्ताह आगे बढ़ाई गई है। ड्रा पूरा होने के बाद अंतिम रूप से चयनित पांच हजार आवेदकों का नंबर ड्रा निकाला जाएगा।
प्रशासनिक कमेटी की निगरानी में होगा ड्रा
सस्ते मकानों का ड्रा प्रशासनिक स्तर पर गठित कमेटी की निगरानी में होगा। जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि ड्रा में पारदर्शिता के लिए जीडीए ने अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी है। एडीएम (एलए) को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
कमेटी के अन्य सदस्यों में जीडीए संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार, वित्त नियंत्रक डीआर यादव, अधीक्षण अभियंता आईएस सिंह, टीपी ज्योति प्रसाद शामिल होंगे। अभी तक योजना से जुड़े रहे जीडीए के कंप्यूटर विभाग के कर्मचारी ड्रा में नहीं शामिल होंगे।