{"_id":"78af51d77a0ac27dfd3eff2bc3bd3efc","slug":"gda-clerk-assets-of-more-than-60-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए क्लर्क के पास 60 लाख से ज्यादा की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए क्लर्क के पास 60 लाख से ज्यादा की संपत्ति
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Oct 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन मेरठ सेक्टर के अधिकारी ने जीडीए के सीनियर क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्लर्क के पास आय से अधिक 60 लाख से ज्यादा की संपत्ति पाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य विकास प्राधिकरण के दो जेई और एक पुलिस अफसर के स्टेनो के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में चार्जशीट करने की तैयारी है।
एंटी करप्शन के अधिकारी गंभीर सिंह चौहान के अनुसार शासन ने जीडीए के क्लर्क रजनीश कौशिक निवासी शास्त्रीनगर, गाजियाबाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि क्लर्क ने सरकारी सेवा ज्वाइन करने के साथ ही प्रॉपर्टी का काम भी शुरू कर दिया। इसमें क्लर्क द्वारा पहली संपत्ति 1992 में खरीदी गई। जबकि नियमानुसार कोई सरकारी कर्मचारी सेवाकाल के दौरान कोई व्यापार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
जांच में क्लर्क के पास आय और व्यय के सापेक्ष करीब 60 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति होना सामने आया है। इसके बाद शनिवार को क्लर्क के खिलाफ थाना सिहानी गेट, गाजियाबाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया गया है।
भ्रष्टाचार के आरोपों में तीन अन्य अफसरों के खिलाफ भी चार्जशीट देने की तैयारी है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार इनमें पहले मेरठ और वर्तमान में बिजनौर में तैनात सिंचाई विभाग के जेई, सहारनपुर रेंज में तैनात एक पुलिस अफसर के स्टेनो और एक विकास प्राधिकरण में पहले जूनियर इंजीनियर और अब सहायक अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच पूरी हो चुकी है।