{"_id":"b9cc03a4f921e663a4821afffed6ab5e","slug":"gb-road-brothel-robbery-of-the-young-woman-after-hostage-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीबी रोड कोठे में युवकों को बंधक बनाकर महिला ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी रोड कोठे में युवकों को बंधक बनाकर महिला ने की लूटपाट
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Feb 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमला मार्केट के जीबी रोड स्थित कोठे में जबरदस्ती ले जाकर दो लोगों से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों को एक युवक कोठे में खींचकर ले गया और जहां मौजूद दो महिलाओं ने उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन
फिर दोनों की जमकर पिटाई की गई और उनसे नकदी लूट ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने कोठा नंबर 54 पर छापा मारकर एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक महिला समेत दो लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कमला मार्केट थाना पुलिस ने इस बाबत लूटपाट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मूलत: बिहार के कटिहार निवासी विजय (36) तुर्कमान गेट इलाके में रहता है। वह राजमिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन
रविवार को विजय अपने दोस्त अशोक के साथ रिक्शे पर बैठकर सदर बाजार जा रहा था। जीबी रोड से गुजरने के दौरान कोठे संख्या 54 के पास एक युवक ने उनके रिक्शे को रोक लिया और दोनों को जबरदस्ती खींचकर कोठे संख्या 54 में ले गया।
लूटपाट से पहले की जमकर पिटाई
जहां दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। विजय के मुताबिक उस कमरे में दो महिला आई और उनकी जमकर पिटाई की और फिर उनके जेब से नकदी छीन ली।
विजय के मुताबिक उससे छह हजार रुपये और अशोक के जेब से 18 सौ रुपये लूट लिए। लूटपाट करने के बाद उनलोगों को धक्का मारकर कोठे से बाहर भगा दिया गया। विजय ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए कोठे पर छापा मारा और वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला शीतल को दबोच लिया। पुलिस फरार एक अन्य महिला समेत दो लोगों की तलाश कर रही है।