{"_id":"5d63fcec8ebc3e93a8444994","slug":"gautam-gambhir-says-rename-yamuna-sports-complex-in-the-name-of-late-arun-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम गंभीर : यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का नाम बदलकर अरुण जेटली के नाम पर रखा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम गंभीर : यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का नाम बदलकर अरुण जेटली के नाम पर रखा जाए
Mon, 26 Aug 2019 09:08 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir
- फोटो : ANI
भारतीय पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के उपराज्य पाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का नाम बदलकर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा जाए।
वहीं भाजपा के प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सत्ती ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के देहावसान पर 28 अगस्त को सायं चार बजे गेयटी थियेटर रिज मैदान शिमला के सभागार में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।
विज्ञापन
इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कहा कि अरुण जेटली के जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य आया है, उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। संसद के अंदर उनके प्रभावी भाषणों की गूंज और कठिन से कठिन समस्या के समय भी उनका मुस्कराता हुआ चेहरा सदैव हमारे साथ रहेगा। अरुण के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
बैठक में शिमला जिला के अध्यक्ष संजय सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, रूपा शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, अंशुल बंसल, महामंत्री विजय परमार, प्रमोद ठाकुर, राजपाल, रमेश चौज्जर, विजय ज्योति सेन, प्रमोद ठाकुर, रवि मेहता, करण नंदा, शशिकांत, राकेश मेहता, पार्षद शैलेंद्र चौहान, विवेक शर्मा, संजय परमार, सुनील धर, पूरणमल, किरण बाबा, कमलेश मेहता, अर्चना धवन, मोर्चा के अध्यक्ष कुसुम ठाकुर, पारुल शर्मा, राहुल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
East Delhi MP Gautam Gambhir writes to Lt Governor of Delhi Anil Baijal, to rename Yamuna Sports Complex in the name of Former Finance Minister Late Arun Jaitley. (File pic) pic.twitter.com/cIXyqJqmUr
— ANI (@ANI) August 26, 2019