फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gautam gambhir blames kejriwal says he stoop so low for a seat win its shameless

गौतम का केजरीवाल पर 'गंभीर' हमला, एक सीट जीतने के लिए इतना घिनौना आरोप लगा सकते हैं तो...

Sat, 25 May 2019 02:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 May 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir blames kejriwal says he stoop so low for a seat win its shameless
गौतम गंभीर - फोटो : ani

दिल्ली में सातों की सातों सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया और इसके बाद शनिवार को सातों सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जनता का आभार व्यक्त किया। वहीं इस बीच पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गौतम गंभीर ने कहा है, मैं सीएम साहब को बोलना चाहूंगा कि चुनाव आएंगे-जाएंगे। जिस दिन आप अपना जमीर और ईमान हार जाएंगे उस दिन सब हार जाएंगे। एक सीट जीतने के लिए अगर आप ऐसा घिनौना आरोप लगा सकते हैं तो मेरे पास ज्यादा शब्द नहीं हैं उन के बारे में बात करने के लिए।
विज्ञापन


बता दें कि गौतम गंभीर यहां उन पर चुनाव से पहले लगाए गए अभद्र पर्चे बांटने के आरोप के बारे में बात कर रहे थे। दरअसल आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि चुनाव से पहले गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी आतिशी के खिलाफ अभद्र भाषा में लिखे पर्चे बंटवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त भी गौतम गंभीर ने इन आरोपों से किनारा कर कहा था कि अगर यह आरोप सच साबित होते हैं तो मैं चुनाव से अपना नाम वापस ले लूंगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्या अरविंद केजरीवाल राजनीति छोड़ेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed