फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gautam buddha nagar Two player play in Pro kabaddi league on UP Yodha side

प्रो कबड्डी लीग: यूपी योद्धा टीम में गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों का चयन

Sun, 14 Apr 2019 04:56 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Apr 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
Gautam buddha nagar Two player play in Pro kabaddi league on UP Yodha side
अशीष नागर और आशू सिंह

प्रो कबड्डी लीग-सात में इस बार गौतमबुद्धनगर के दो खिलाड़ी खेलेंगे। पीकेएल-7 के लिए खिलाड़ियों के ऑक्शन (बोली) में यूपी योद्धा टीम ने दो खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के भी चुने हैं। जुलाई में पीकेएल सीजन-सात के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, इस बार भी ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय पथिक स्पोर्ट्र्स कांप्लेक्स को यूपी योद्धा टीम का होम ग्राउंड चुना गया है। यहां मुकाबले भी खेले जाएंगे। 

विज्ञापन


जेडी स्पोर्ट्स कबड्डी एकेडमी के कोच योगेश नागर ने बताया कि पीकेएल के सीजन-छह में ग्रेटर नोएडा के नितिन मावी, आशीष नागर व अमित का चयन किया गया था। इस बार आशीष नागर और आशु सिंह का चयन यूपी योद्धा टीम के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि आशीष नागर सीजन-6 में भी खेले थे, जबकि आशू सिंह पहली बार मैदान में होंगे। 
विज्ञापन


प्रो कबड्डी लीग में आशु सिंह का चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल हैं। गुनपुरा गांव के रहने वाले आशु के पिता वीर सिंह खेती कर परिवार का गुजारा करते हैं। बचपन से ही कबड्डी के प्रति लगाव ने आशु को प्रो तक पहुंचाया। कोच जितेंद्र नागर ने इसकी तैयारी कराई। आशू की मां गिरिराजो देवी गृहिणी हैं। आशु ने सिरसा गांव स्थित आक्सफोर्ड स्कूल से बारहवीं पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। न्यू यंग प्लेयर के तौर पर आशू ने यूपी योद्धा टीम ग्रेटर नोएडा, दिल्ली के राजरिफ सेंटर व गाजियाबाद के पीतम फार्म हाउस में ट्रायल के बाद यह मुकाम हासिल किया है। पीकेएल के कोच अर्जुन सिंह ने बताया कि आशू प्रतिभावान खिलाड़ी है। पिछले सीजन में भी इनके प्रतिभा का आंकलन किया गया था। इस बार तीनों चरण में सफल होने पर टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed