{"_id":"56f2273e4f1c1baf12f14d24","slug":"gatiman-train-final-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाधाओं के बीच गतिमान एक्सप्रेस का अंतिम ट्रायल, टूटा पेंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाधाओं के बीच गतिमान एक्सप्रेस का अंतिम ट्रायल, टूटा पेंटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस का मंगलवार को तमाम बाधाओं के बीच अंतिम ट्रायल पूरा हो गया। वापसी में मथुरा के पास पेंटा टूटने के कारण ट्रेन को सवा घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह नई दिल्ली से आगरा जाते वक्त यह ट्रेन महज 25 मिनट में फरीदाबाद स्टेशन को पास कर गई थी। इसके चलते गोल्डन टैंपल और तूफान एक्सप्रेस को बल्लभगढ़ और असावटी स्टेशन पर लूप लाइन खड़ी करनी पड़ी, जबकि पलवल में इंटरसिटी को प्लेटफार्म नंबर तीन पर लेना पड़ा।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों की मानें तो इस ट्रायल के बाद कभी भी ट्रेन के नियमित रूप से परिचालन की घोषणा हो सकती है। इसके बाद दिल्ली से आगरा के बीच महज 110 मिनट में सफर तय किया जा सकेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को गतिमान एक्सप्रेस सुबह 8:05 बजे नई दिल्ली से आगरा के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन को फरीदाबाद पहुंचने में 25 मिनट और पलवल 37 मिनट में पास हो गई। इस दौरान सभी स्टेशनों पर गतिमान एक्सप्रेस के गुजरने और यात्रियों को पीली लाइन से दूर रहने की उद्घोषणा की जाती रही।
वापसी में यह ट्रेन 2:00 बजे पलवल और 2:12 बजे फरीदाबाद स्टेशन पास करते हुए नई दिल्ली रवाना हो गई। इस ट्रेन के ट्रायल के दौरान हर स्टेशन पर यात्री गतिमान एक्सप्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। गतिमान एक्सप्रेस का यह सातवां ट्रायल था।
बल्लभगढ़ के आगे रही 160 किमी रफ्तार
तुगलकाबाद और फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन के बीच कॉशन होने के कारण गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार धीमी रही। बल्लभगढ़ स्टेशन तक रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा, लेकिन बल्लभगढ़ से निकलते ही रफ्तार 160 किलोमीटर तक पहुंच गई थी।
ट्रायल के दौरान ट्रेन में बैठे एक रेल अधिकारी ने खुद इस बात की पुष्टि की। स्पीड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पलवल स्टेशन पर पलक झपकते ही ट्रेन स्टेशन से पार हो गई थी।
रास्ते में कई ट्रेनों को रोका गया
गतिमान एक्सप्रेस के ट्रायल को सफल बनाने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया था। गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस को बल्लभगढ़ में लूप लाइन और तूफान एक्सप्रेस को असावटी स्टेशन पर रोका गया था। वहीं पलवल स्टश्ेान पर सुरक्षा के मद्देनजर आगरा कैंट से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर-3 पर लिया गया था। जबकि ये ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-4 पर आती है।
मथुरा के पास ट्रायल में आई बाधा
रेल अधिकारियों के मुताबिक, गतिमान एक्सप्रेस आगरा कैंट सुबह 9:55 बजे राइट टाइम पहुंच गई थी। वहां से वापसी में 10:55 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी बीच मथुरा के पास बिल्लौचपुर-रुणक्ता स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पार करते वक्त दो बच्चे दुर्घटना के शिकार हो गए। आगरा डिवीजन की प्रवक्ता भूपेंद्र ढिल्लन ने बताया कि मथुरा और बाद स्टेशन के बीच 11:30 बजे गतिमान एक्सप्रेस का पेंटो (ओवर हेड इक्विपमेंट) क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ट्रेन को रोकना पड़ा। सूचना पर डीजन इंजन भेजकर ट्रेन को मथुरा तक पहुंचाया गया और उसी इंजन से ट्रेन को 1:09 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना की गई।
नई दिल्ली से स्टेशनों की दूरी
स्टेशन===============दूरी===================पास होने का समय====================वापसी का समय
फरीदाबाद============31.19 किमी ====================8:30 बजे ========================2:12 बजे
न्यूटाउन ============35.20 किमी ====================8:31 बजे ========================2:10 बजे
बल्लभगढ़============39.20 किमी =================== 8:34 बजे ========================2:08 बजे
असावटी=============49.11 किमी====================8:38 बजे=========================2:04 बजे
पलवल==============60.34 किमी====================8:42 बजे=========================2:00 बजे
गतिमान एक्सप्रेस का ट्रायल सफल रहा है। बीच में थोड़ी बाधा जरूर आई थी। आगरा तक निर्धारित समय में ट्रायल पूरा किया गया है। ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए गए थे। माना जा रहा है कि इसका नियमित परिचालन इसी माह के अंत तक शुरू हो सकता है। अब रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार है। बोर्ड से अनुमति मिलते ही परिचालन शुरू हो जाएगा।- नीरज शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे