फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gas pipelines should be laid first, followed by the construction of streets.

Delhi NCR News: पहले डाली जाए गैस पाइपलाइन, फिर हो गलियों का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
पहले डाली जाए गैस पाइपलाइन, फिर हो गलियों का निर्माण
विज्ञापन

-- मदर डेयरी रोड की गलियों में बिना पाइपलाइन बिछाए सड़क बनाने का पदाधिकारियों ने किया विरोध
-- स्थानीय निवासियों का दावा- प्रशासन कर रहा है सरकारी धन की बर्बादी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
शकरपुर के उपाध्याय ब्लॉक में बिना गैस पाइपलाइन डाले गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए में नाराजगी है। कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर आरडब्ल्यूए ईस्ट दिल्ली चैप्टर के पदाधिकारी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए शासन-प्रशासन से निर्माण कार्य को फिलहाल रोकने और पहले गैस पाइपलाइन बिछाने की मांग की है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शकरपुर के मदर डेयरी रोड स्थित उपाध्याय ब्लॉक की चार गलियों में हाल ही में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे पहले उपाध्याय ब्लॉक और शकरपुर की अन्य सभी कॉलोनियों में गैस पाइपलाइन डालने का काम पूरा किया गया, लेकिन मदर डेयरी रोड स्थित इन चार गलियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर आरडब्ल्यूए ईस्ट दिल्ली चैप्टर के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से प्रशासन से इन छूटी हुई गलियों में गैस पाइपलाइन डालने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन अब जब इन गलियों को पक्का करने का काम कर रहा है, तो गैस पाइपलाइन नहीं डाल रहा है। उनका दावा है कि जब गलियों का निर्माण कार्य हो जाएगा, तो प्रशासन की ओर से पाइपलाइन डालने के नाम पर फिर से गलियां खोद दी जाएंगी, जिससे सरकारी पैसे और संसाधनों की बर्बादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से उपाध्याय ब्लॉक में गैस पाइपलाइन डालने की मांग कर रहे हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। -- अशोक शर्मा।
प्रशासन गलियों के निर्माण कार्य तो शुरू कर रहा है, लेकिन गैस पाइपलाइन नहीं डाल रहा है। -- सुनील सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article