फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gas pipeline broken in Haldiram plant many factories vacated in noida

नोएडा: हल्दीराम प्लांट में फटी पाइपलाइन, फैक्ट्री में भगदड़, एक की हालत गंभीर

Sat, 01 Feb 2020 01:45 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Gas pipeline broken in Haldiram plant many factories vacated in noida
gas pipeline - फोटो : mercopress.com
थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 65 स्थित खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी हल्दीराम में शनिवार दोपहर को अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा स्थिति को नियंत्रण में किया। इस घटना में एक कर्मचारी बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 65 में खाद्य सामग्री बनाने वाली मशहूर कंपनी हल्दीराम है। उन्होंने बताया कि उक्त कंपनी में शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस का रिसाव होने के कारण से कंपनी में काम करने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई। लोग शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस घटना में एक कर्मचारी मूर्छित हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने गैस रिसाव को बंद किया, तथा कंपनी में फंसे लोगों को बचा कर बाहर निकाला। गैस रिसाव की वजह से कंपनी में भगदड़ मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed