फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gas cylinder explodes while selling balloons; one person killed, four children injured.

Delhi NCR News: गुब्बारा बेचते हुए गैस की टंकी फटी, एक व्यक्ति की मौत, चार बच्चे घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
- एक बच्चे की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार, छह बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना।
उपमंडल के गांव जमालगढ़ में शुक्रवार को गुब्बारे बेचने के दौरान गैस की टंकी में हुए विस्फोट से एक 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बनी है और उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गांव मामलिका निवासी मुस्ताक पुत्र फजरू रोजाना की तरह मोटरसाइकिल पर गैस टंकी लेकर गांव-गांव घूमकर गुब्बारे बेचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह जमालगढ़ गांव पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक गैस टंकी में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की चपेट में आने से मुस्ताक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पास खड़े तीन वर्षीय कय्युम, 8 वर्षीय इम्तियाज, 4 वर्षीय जोया व 4 वर्षीय मुज्जी भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल मुस्ताक व एक बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मुस्ताक की जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल बच्चों में एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुस्ताक के निधन की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मुस्ताक बेहद गरीब परिवार से थे और गुब्बारे बेचकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी आय ही परिवार का मुख्य सहारा थी। मृतक अपने पीछे पत्नी और छह बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार में कोई पुत्र नहीं है। ऐसे में कमाने वाले एकमात्र सदस्य की मौत के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का कहना है कि अब बेटियों के पालन-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी बड़ी चुनौती बन गई है। मृतक के परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार को उचित मुआवजा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। वहीं, ग्रामीणों ने भी प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed