{"_id":"5fb000738ebc3e9bbf6b48c3","slug":"gas-cylinder-blast-while-cooking-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में खाना बनाते समय फटा गैस सिलिंडर, बच्चों समेत 10 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में खाना बनाते समय फटा गैस सिलिंडर, बच्चों समेत 10 झुलसे
Sat, 14 Nov 2020 09:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Nov 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती झुलसी महिला का हालचाल जानने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जिले के अगौता थाना इलाके के गांव शाहनगर में शनिवार की देर शाम खाना बनाते समय घरेलू सिलिंडर फट गया। हादसे में बच्चों समेत कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्चे व महिला समेत करीब 10 लोग इस हादसे में झुलसे हैं। कई लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसे में झुलसने वालों में अहमद, आकिब, चांद, अजहर, अनस समेत पांच अन्य शामिल हैं।
डीएम रविंद्र कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे हुए लोगों का हाल जाना और सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के गांव में पहुंचने की खबर है।