अचानक गारमेंट कंपनी के गेट पर लगा ताला, महिला गार्ड को कर्मियों ने बनाया बंधक फिर जमकर हुआ हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-59 स्थित गारमेंट कंपनी के अचानक बंद होने पर मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कंपनी के बाहर जाम कर दिया। इस दौरान ममूरा से लेबर चौक की ओर का मार्ग घंटों बंद रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारियों को रास्ता खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सेक्टर-59 के सी-10 स्थित आइवरी क्लोथिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में करीब 500 कर्मचारी हैं।
मंगलवार सुबह जब कर्मचारी कंपनी पहुंचे तो गेट पर ताला लगा मिला। कर्मचारियों के पूछने पर गेट पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने बताया कि कंपनी बंद हो गई है। इसके बाद कर्मचारियों ने ममूरा-लेबर चौक मार्ग जाम कर दिया।
सेक्टर-58 व 59 के अंदरूनी मार्गों पर भी जाम जैसी स्थिति बन गई
इससे सेक्टर-58 व 59 के अंदरूनी मार्गों पर भी जाम जैसी स्थिति बन गई। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लगभग दो माह से वेतन नहीं मिला है। वे कंपनी मालिक पर काफी समय से वेतन देने के लिए दबाव बना रहे हैं।
सोमवार को भी कर्मचारियों और मालिक के बीच पुलिस की मध्यस्थता में बात हुई थी। कंपनी मालिक ने कुछ दिन में सभी को बकाया वेतन देने का आश्वासन दिया था।
एएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। इनका मामला श्रम विभाग की जानकारी में है। वहां पहले भी कुछ शिकायतें की गई थीं। कर्मचारियों के हंगामे की जानकारी मिलने पर श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। काफी देर तक कर्मचारियों को समझाने के बाद जाम खुलवाया गया।
कर्मचारियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया
प्रदर्शन और जाम का असर उन लोगों पर दिखा जो अस्पताल और ऑफिस जाने के लिए निकले थे और ऑफिस के पास से ही ऑटो वापस लौट जा रहा था। क्योंकि उन्हें आगे ले जाने के लिए ऑटो तैयार नहीं था।