{"_id":"5e44642b8ebc3ee5c2635c76","slug":"gargi-college-case-10-arrested-for-molesting-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्गी कॉलेज मामला : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्गी कॉलेज मामला : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 10 गिरफ्तार
Thu, 13 Feb 2020 05:46 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में पिछले सप्ताह फेस्ट के दौरान छात्राओं से बदसलूकी के मामले में दक्षिण जिला पुलिस ने दस आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपी दिल्ली व एनसीआर के कॉलेजों के छात्र हैं। ये छात्र झुंड में आए थे और गाड़ी से गेट को टक्कर मारी थी। इससे कॉलेज का गेट टूट गया था। यह आरोपी फेस्ट में छात्राओं से बदसलूकी करने के बाद दीवार कूदकर भागे थे।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरों व टेक्नीकल सर्विलांस से हुई है। पुलिस ने कॉलेज में लगे 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला था। ज्यादातर सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक कॉलेज से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की 11 से ज्यादा टीमें इस केस की जांच में जुटी थीं। पुलिस ने काफी लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने काफी आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने तीन पीड़ित छात्राओं व कुछ शिक्षिकाओं समेत करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। छात्राओं ने अपने बयानों में कहा है कि उनके साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी हुई है।
विज्ञापन
डीसीपी ने इस बात पर नाराजगी जताई कि कॉलेज में जब बड़ा कार्यक्रम हो रहा था और जुबिन नौटियाल जैसा सिंगर आ रहा था तो पुलिस को सूचना देनी चाहिए थे। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। बीट सिपाही ने जब कॉलेज में भारी भीड़ देखी तो वह कॉलेज के अंदर गया था। बीट सिपाही ने कॉलेज में भीड़ को देखकर और पुलिस बल मौके पर बुलाया था। इन पुलिसकर्मियों ने माहौल को संभाला था, अन्यथा कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी। कॉलेज प्रशासन ने फेस्ट के लिए एक सिक्योरिटी कंपनी से बाउंसर किराए पर बुलाए थे।
विज्ञापन
डीयू ने कॉलेज प्रिंसिपल से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय ने गार्गी कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ के खिलाफ लड़ाई मेें समर्थन दिया है। डीयू प्रशासन ने कहा है कि वह असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ छात्राओं की लड़ाई में उनके साथ खड़ा है। इस घटना की निंदा करते हुए डीयू प्रशासन ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है। इसके साथ ही प्रशासन ने कॉलेज प्राचार्य से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
बुधवार को डीयू अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर प्रत्येक कॉलेज के गेट पर 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात करने का आग्रह किया। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी जिला) के साथ हुई बैठक में पुलिस से इस घटना में तत्काल जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। उल्लेखनीय है कि बीते 15 जनवरी को महिला सुरक्षा के मद्देनजर एक कमेटी का गठन भी किया था। डीयू प्रॉक्टर प्रो नीता सहगल को इस कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है।
कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन जारी
कॉलेज फेस्ट में छेड़छाड़ के खिलाफ छात्राओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के बाद से छात्राएं कक्षाएं छोड़कर लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। कॉलेज की ओर से घटना की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बना दी गई है। यह कमेटी 15 फरवरी को अपनी रिपोर्ट देगी। बुधवार से कमेटी ने अपना काम करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद छात्राएं प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। बुधवार को भी छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर अपनी मांगे दोहराईं। प्रदर्शन के दौरान बैनर के माध्यम से छात्राओं ने घटना पर अपना रोष जताया। इसके साथ ही प्रिंसिपल से इस घटना पर जवाब देने को कहा।