फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Garg send legal notice to kumar vishash

विश्वास को गर्ग ने दिया कानूनी नोटिस, बढ़ेंगी मुश्किलें

Mon, 16 Mar 2015 11:38 AM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
Garg send legal notice to kumar vishash

आप का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्टिंग कर अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के बड़े नेताओं पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने वाले आप के पू्र्व विधायक राजेश गर्ग ने पार्टी के बड़े नेता कुमार विश्वास को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि राजेश गर्ग के द्वारा स्टिंग जारी करने के बाद कुमार विश्वास दिल्ली सीएम और आप संयोजक केजरीवाल के पक्ष में खड़े नजर आए।

विश्वास ने कहा था कि गर्ग को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने इस तरह का आरोप लगा दिया। यहीं नहीं अवसरवादी और ब्लैकमेलर का आरोप भी विश्वास ने राजेश गर्ग पर लगा दिया था।

विज्ञापन

इस वजह से गर्ग ने दिया कुमार को नोटिस

Garg send legal notice to kumar vishash

कुमार विश्वास के आप और केजरीवाल के बचाव में उतरने के बाद गर्ग और विश्वास में जुबानी जंग तेज हो गई थी। राजेश गर्ग ने तो उल्टा कुमार विश्वास पर ही टेप लीक करने का आरोप लगा दिया।

कहा कि ये ऑडियो टेप उन्होंने सिर्फ कुमार विश्वास को भेजा था, जब मैने ये टेप लीक नहीं किया तो ऐसे में हो सकता है कुमार विश्वास ने ही टेप लीक कर दिया हो। साथ ही खुद को अवसरवादी बताए जाने पर विश्वास पर मानहानि का केस करने की बात भी गर्ग ने कही थी।

फिलहाल राजेश गर्ग की तरफ से भेजे गए इस मानहानि के नोटिस में उन्होंने कुमार विश्वास का आरोप लगाया है कि उनके द्वारा स्टिंग जारी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमार विश्वास ने उन्हें अवसरवादी और ब्लैकमेलर कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed