फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gardener asked to close farm house gate property dealer shot him to death in delhi

फार्म हाउस का गेट किया बंद तो मार दी गोली: प्रॉपर्टी डीलर को इस बात से आया गुस्सा, हुक्का पीने आता था कातिल

Mon, 04 Aug 2025 07:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 07:34 PM IST
सार

दक्षिण जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मूलरूप से बरेली का रहने वाला संतलाल श्मशान घाट के नजदीक, बाबा मोहल्ला में मौजूद फॉर्म हाउस में पिछले करीब 15 साल से नौकरी कर रहा था।

विज्ञापन
gardener asked to close farm house gate property dealer shot him to death in delhi
मृतक माली संतलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी स्थित डेरा गांव में रविवार देर रात महज गेट बंद करने को लेकर हुए विवाद में फॉर्म हाउस के केयरटेकर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बरेली, यूपी निवासी संतलाल (37) के रूप में हुई है। संतलाल फॉर्म हाउस की देखरेख करने के अलावा यहां माली का काम भी करता था।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पीयूष यादव (19) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। दरअसल पीयूष और उसके साथ कुछ अन्य लोग संतलाल के फॉर्म हाउस में हुक्का पीने के लिए आते थे। रविवार को रात अधिक होने की वजह से संतलाल ने सभी को जाने और गेट बंद करने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर पीयूष आग बबूला हो गया। वह संतलाल से गाली-गलौज कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद आरोपी पिस्टल के साथ वहां पहुंचा। आते ही उसने संतलाल के सीने में गोली मार दी। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात ही आरोपी को डेरा गांव से दबोच लिया। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मूलरूप से बरेली का रहने वाला संतलाल श्मशान घाट के नजदीक, बाबा मोहल्ला में मौजूद फॉर्म हाउस में पिछले करीब 15 साल से नौकरी कर रहा था। वह केयर टेकर के अलावा माली का काम भी करता था। इसके परिवार में पत्नी सुदेवी के अलावा चार बेटी हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि देर रात करीब 2.00 बजे फतेहपुरबेरी थाना पुलिस को खबर मिली कि डेरा गांव में कुछ महिलाएं जोर-जोर से रो रही हैं। टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि संतलाल नामक केयरटेकर को पीयूष यादव नामक प्रॉपर्टी डीलर ने गोली मार दी है। अस्पताल ले जाने पर उसको मृत घोषित कर दिया गया।

हत्या की खबर मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया। बाद में आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। देर रात उसे दबोच लिया गया।

गेट बंद करने को लेकर हुआ पूरा विवाद...
छानबीन हुई तो पता चला कि संतलाल फॉर्म हाउस पर रात के समय हुक्का जलाता था। आसपास के कई लोग वहां आकर हुक्का पीते थे। रविवार रात को पीयूष भी वहीं पर था। इस बीच रात अधिक होने पर संतलाल ने गेट बंद करने की बात कहकर सभी को जाने के लिए कहा। इस बात पर पीयूष भड़क गया।

उस समय वह चला गया। देर रात करीब 12 बजे वह वापस और गेट पर खड़ा होकर संतलाल से गाली-गलौज करने लगा। जैसे ही संतलाल उसके पास पहुंचा आरोपी ने बेहद नजदीक से उसको गोली मार दी। बाद में वह फरार हो गया। संतलाल की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वह ही परिवार में कमाने वाला था।

वहीं आरोपी छतरपुर इलाके में रियल स्टेट का काम करता था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हथियार कहां से लाया। इस बात भी पता किया जा रहा है कि वारदात में पीयूष के अलावा कोई और तो शामिल नहीं था। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed