{"_id":"6a26b4923a26e73025079e5a","slug":"garbage-left-on-the-road-after-sewer-cleaning-traffic-affected-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139939-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीवर सफाई के बाद सड़क पर छोड़ा गया कचरा, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीवर सफाई के बाद सड़क पर छोड़ा गया कचरा, यातायात प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। जगजीत नगर क्षेत्र में सफाई के दौरान मैनहोल से निकाला गया कचरा और कीचड़ सड़क पर ही जमा कर दिया गया। इससे सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई है। वाहन चालकों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना है कि सीवर की सफाई करना जरूरी है, लेकिन निकाले गए कचरे को समय पर उठाना भी उतना ही आवश्यक है। सड़क पर पड़े कचरे से दुर्गंध फैल रही है और आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सफाई कार्य के बाद कचरे और गाद को तुरंत हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते कचरा नहीं हटाया गया तो बारिश होने पर यह गाद दोबारा नालियों और सड़कों पर फैल जाएगी, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सफाई कार्य के बाद कचरे और गाद को तुरंत हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।