फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangwar in delhi six injured 

सट्टे में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

Mon, 09 Sep 2019 04:08 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 09 Sep 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
gangwar in delhi six injured 
दो गुटों में झड़प के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में रविवार रात सट्टे में वर्चस्व को लेकर बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से गोलियां चलीं, इसमें आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गए। सूत्रों का दावा है कि चार लोगों को गोली लगी है। वहीं पुलिस अधिकारी बवाल को मामूली झगड़ा बताकर तीन युवकों के घायल होने की बात कह रही है। घायल एलएनजेपी, हेडगेवार, एलबीएस सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं। वारदात के बाद मौके से भाग रहे एक बदमाश को पकड़कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गीता कालोनी के 16-ब्लॉक के पास रविवार रात करीब 8:00 बजे बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट लाठी-डंडों, सरिया और पिस्टल से लैस थे। जैसे ही दोनों ने एक दूसरे पर हमला शुरू किया वहां अफरा-तफरी मच गई। हमले के दौरान दोनों ओर से जुबैर, नासिर, प्रिंस और बड़े नाम के युवकों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं। दोनों ओर से आधा दर्जन से अधिक युवक जख्मी हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तीन लोगों को गोली लगने की सूचना मिली हैं। अमित नाम के युवक के पैर और जितेंद्र के पेट में गोली लगी है। उनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी घायल कहां भर्ती हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस टीमें घायलों का पता लगाने में जुटी रहीं। पुलिस अधिकारी मामले को दो गुटों का आपसी झगड़ा बता रहे हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि इलाके में सट्टे को लेकर दोनों गुट काफी समय से आमने सामने हैं। रविवार को भी इसी बात को लेकर संघर्ष हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का दावा है कि गोली चलाकर भाग रहे जुबैर नाम के बदमाश को बीट स्टॉफ ने पीछा कर दबोचा है। शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर रात को मामले की छानबीन में जुटे थे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed