फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster Prince Tewatia murdered in Tihar Jail

तिहाड़ जेल में गैंगवार: गैंगस्टर प्रिंस की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, बिश्नोई गैंग का था सदस्य

Fri, 14 Apr 2023 08:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 08:30 PM IST
सार

प्रिंस पिछले कुछ महीने से गुस्से में रहता था। वह हर किसी से लड़ता रहता था। वह हर किसी से मारपीट करने लग जाता था। 

विज्ञापन
Gangster Prince Tewatia murdered in Tihar Jail
गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की तिहाड़ जेल में शुक्रवार शाम हुई गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई। उस पर चाकू जैसे धारदार हथियार से छह से ज्यादा वार किए गए। गैंगवार में हमला करने वाले समेत तीन कैदी भी घायल हुए हैं। तीनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से जेल में कैदियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

 

पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तिहाड़ में गैंगवार जेल नंबर तीन में शाम करीब 6.30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि गैंगवार प्रिंस व उसके साथी और विरोधी गिरोह के सदस्य अख्तर रहमान, विनय व बॉबी से हुई। बैरक से बाहर ले जाने के दौरान गैंगवार शुरू हो गई। रहमान ने चाकू जैसे धारदार हथियार से प्रिंस पर छह से ज्यादा वार कर दिए। इन लोगों के पास भी धारदार हथियार थे। घायल प्रिंस, अख्तर रहमान,बॉबी व विनय घायल हो गए। इनको डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

तिहाड़ के सूत्रों का कहना है कि प्रिंस पिछले कुछ महीने से गुस्से में रहता था। वह हर किसी से लड़ता रहता था। वह हर किसी से मारपीट करने लग जाता था। बताया जा रहा है कि रहमान रोहित चौधरी गिरोह से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed