{"_id":"5d8639258ebc3e0130771ef8","slug":"gangster-killed-women-infront-of-temple-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के बाहर कार में बैठी महिला कर रही थी पति का इंतजार, बदमाशों ने सिर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के बाहर कार में बैठी महिला कर रही थी पति का इंतजार, बदमाशों ने सिर में मारी गोली
Sat, 21 Sep 2019 08:22 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 21 Sep 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
महिला की कार
- फोटो : Amar Ujala
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने मंदिर के बाहर कार में पति का इंतजार कर रही एक महिला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। नामी इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात महिला अपने पति को डायलिसिस के लिए वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल ले जा रही थीं।
विज्ञापन
इस बीच उनके पति शनि मंदिर में दर्शन के लिए चले गए। पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने उसे बेहद नजदीक से गोली मार दी और फरार हो गए। उसे घायल हालत में पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महिला के जेवरात, पर्स व मोबाइल सही सलामत हैं। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर पुलिस लूट के लिए हत्या की बात से इंकार कर रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नामी इंश्योरेंस कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर ऊषा रानी (59) अपने परिवार के साथ ए-93, राधेश्याम पार्क एक्सटेंशन, जगतपुरी में रहती थीं। पति कैलाश चंद गुप्ता (64) एमटीएनएल से रिटायर हैं।
कैलाश की किडनियां खराब होने के कारण ऊषा उन्हें हफ्ते में तीन दिन डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाती थीं। रास्ते में शनि मंदिर होने के कारण कैलाश वहां दर्शन करने के बाद अस्पताल जाते थे। शनिवार को ऊषा सुबह करीब 6.15 बजे पति को लेकर मंदिर पहुंची। पति के मंदिर में जाने के कुछ ही देर बाद बाइक पर हेलमेट लगाकर आए दो बदमाशों ने चालक साइड की ओर ऊषा के सिर में गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर बाहर आए कैलाश ने पत्नी को खून से लथपथ देख पुलिस को सूचना दी। ऊषा को किसने और क्यों गोली मारी, फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है। परिजनों का कहना है कि ऊषा की किसी से कोई रंजिश भी नही थी।