{"_id":"5d1782738ebc3e3cf6223cc5","slug":"gangster-kaushal-sitting-in-dubai-killed-congress-spokesman-vikas-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास हत्याकांड: दुबई में बैठे गैंगस्टर कौशल ने कराई कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या, एसआईटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास हत्याकांड: दुबई में बैठे गैंगस्टर कौशल ने कराई कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या, एसआईटी करेगी जांच
Sat, 29 Jun 2019 08:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 29 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या दुबई भाग चुके गुरुग्राम के गैंगस्टर कौशल ने करवाई थी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने कौशल की पत्नी रोशनी और नौकर नरेश उर्फ चांद को गिरफ्तार कर शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया। उधर, पुलिस महानिदेशक ने आगे की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
कार से आए बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे सेक्टर-9 हुडा मार्केट में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर विकास चौधरी की हत्या कर दी थी। डीसीपी क्राइम राजेश कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की पांच टीमें जांच कर रही थीं। शुक्रवार रात पुलिस ने गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा गांव की राजीव कॉलोनी से कौशल की पत्नी रोशनी और नौकर नरेश को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने कौशल के कहने पर हत्यारों को 3 पिस्तौल उपलब्ध कराने की बात कबूल ली। नरेश को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस ने रोशनी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
1 करोड़ रुपया बना हत्या का कारण
एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि कुछ साल पहले विकास चौधरी ने कौशल से करीब एक करोड़ रुपये लेकर वापस नहीं दिए थे। कई बार धमकी देने के बाद कौशल ने फ्रैक्चर गैंग के सरगना सचिन खेड़ी और गुरुग्राम के विकास उर्फ माले को चौधरी की हत्या की सुपारी दी थी। इनको रोशनी और नरेश ने तीन पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने नरेश की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार भी सेक्टर-76 से लावारिस हालत में बरामद की है। इस कार को विकास माले ने अप्रैल में गुरुग्राम से लूटा था।
विज्ञापन