{"_id":"66fa07be6d68328cfe067468","slug":"gangster-had-sent-order-from-tihar-to-shooters-who-fired-in-nangloi-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ से आया फरमान: दुकान पर पर्चियां फेंककर मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी, सोनीपत में मुहैया कराए थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ से आया फरमान: दुकान पर पर्चियां फेंककर मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी, सोनीपत में मुहैया कराए थे हथियार
Mon, 30 Sep 2024 07:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:40 AM IST
सार
नांगलोई में गोली चलाने वाले शूटरों को तिहाड़ से गैंगस्टर ने फरमान भेजा था। स्पेलशल ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन
Gangster
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नांगलोई में रोशन हलवाई की दुकान पर फायरिंग कर रंगदारी मामले को सुलझाने का दावा करते हुए रविवार को शूटर हरिओम उर्फ लल्ला (27) और जतिन (21) को गिरफ्तार किया है। रंगदारी के लिए तिहाड़ में बंद गैंगस्टर ने दोनों को निर्देश दिए थे।
स्पेशल सेल की पुलिस उपायुक्त प्रतिक्षा गोदारा ने बताया कि दुकान पर पर्चियां फेंककर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। पर्चियों में एक तरफ गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी और कुलदीप फज्जा की रंगीन तस्वीरें व दूसरी तरफ जेल में बंद गैंगस्टर दीपक उर्फ बॉक्सर व अंकेश लाकड़ा और विशाल के नाम थे।
स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मंदीप और जयबीर नांगलोई की घटना की जांच सौंपी गई थी। इसके बाद शूटरों की पहचान सेक्टर-20, रोहिणी निवासी हरिओम और वीपीओ-मुंडका निवासी जतिन के रूप में हुई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मंदीप को मिली सूचना के बाद रोहिणी में घेराबंदी कर दोनों को हथियारों और बाइक के साथ पकड़ लिया गया। जतिन गैंगस्टर अंकेश से जुड़ा हुआ है। जतिन गोगी गिरोह से जुड़े दीपक का भी सहयोगी है।

जतिन को तिहाड़ में बंद अंकेश और विशाल (गैंगस्टर गौरव सहारनपुर का छोटा भाई) ने जानकारों से हथियार लेकर नांगलोई में मिठाई की दुकान पर गोली चलाकर रंगदारी मांगने को कहा था।
सोनीपत में मुहैया कराए गए थे हथियार
बरामद हथियार सोनीपत में पहले से तय जगह पर अंकेश के साथियों ने मुहैया कराए थे। अंकेश और दीपक दोनों ही वर्तमान में गोगी गैंग का नेतृत्व कर रहे हैं और 2021 में दिल्ली से पुलिस हिरासत से गैंगस्टर फज्जा को भगाने में भी शामिल थे। जतिन ने आसानी से पैसे कमाने के लिए हरिओम को वारदात में शामिल होने के लिए राजी कर लिया। डीसीपी प्रतिक्षा ने बताया कि अब जेल में बंद अंकेश और दीपक से पूछताछ की जाएगी।

नादिर हत्याकांड की साजिश तिहाड़ में रची गई
नादिर हत्याकांड की साजिश तिहाड़ में रची गई थी। हाशिम बाबा ने जेल से कॉल कर लाॅरेंस बिश्नोई से संपर्क किया था। शूटरों से जेल से फोन पर बात की गई। डीसीपी ने कहा कि नादिर हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।

12वीं तक पढ़े हैं आरोपी
हरिओम ने 12वीं तक पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह स्थानीय बदमाशों के संपर्क में आकर अपराध करने लगा। वह पहले भी दिल्ली में झगड़े, चोरी और डकैती के तीन मामलों में शामिल रहा है।

जतिन ने 12वीं तक पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अंकेश के संपर्क में आया। करीब दस दिन पहले जेल में बंद अंकेश ने उसे मिठाई की दुकान पर गोली चलाने को कहा था। जतिन पर पहले से कोई भी मामला दर्ज नहीं था।