{"_id":"5e356d838ebc3e7da465104b","slug":"gangster-fire-on-van-and-take-out-his-partner-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बदमाशों को पेशी पर ले जा रही पुलिस वैन पर फायरिंग, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बदमाशों को पेशी पर ले जा रही पुलिस वैन पर फायरिंग, एक फरार
Sat, 01 Feb 2020 05:52 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 01 Feb 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में पुलिस पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर के समीप पाली पुलिस चौकी का अरावली क्षेत्र शनिवार शाम गोलियां की आवाज से गूंज उठा। तीन कार में सवार होकर आए दस से ज्यादा बदमाशों ने पुलिस के कैदी वाहन पर फायरिंग कर दी। बदमाश अपने गैंग सरगना कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ काला पुत्र राजेंद्र निवासी जठेरी सोनीपत व धन सिंह उर्फ काजू पुत्र सियाराम निवासी धर्म पट्टी होडल को छुड़ाकर भाग निकले। इस घटना में गुरुग्राम पुलिस का एक एसआई जितेंद्र सिंह बाजू में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बदमाशों को घेर लिया। दोनों ओर से चली गोली में तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि संदीप उर्फ काला अपने बाकी साथियों के साथ एक कार में सवार होकर जंगलों में निकल भागे। बदमाशों की दो कार पुलिस ने बरामद कर ली हैं। इनमें से 11 पिस्टल, एक पंप गन और 200 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
भोंडसी जेल में बंद पांच बदमाशों को गुरुग्राम पुलिस फरीदाबाद कोर्ट में पेशी पर लेकर आए थे। इनमें दो कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ काला व धन सिंह उर्फ काजू भी शामिल थे। कोर्ट से वापस गुरुग्राम जाते हुए कैदी वाहन शाम करीब सवा तीन बजे ज्यों ही गुरुग्राम रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप पहुंची, वैसे ही तीन कारों में सवार दस से ज्यादा बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। कैदी वाहन के टायर में गोली मारकर बदमाशों ने उसे रुकवा लिया। इसके बाद उसमें सवार अपने साथी संदीप उर्फ काला और धनसिंह उर्फ काजू को लेकर निकल भागे।
विज्ञापन
आगे जाकर बदमाशों ने पाली गांव के अजीत नामक युवक से उसकी स्कॉर्पियो लूट ली और अपनी काले रंग की स्कॉर्पियों वहीं छोड़कर भागे। उधर, घटना के बाद हरकत में आई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बदमाशों का पीछा किया। सिकरोना चौकी पर पुलिस ने बेरियर लगा रखा था। यहां बदमाशों ने बेरियर तोड़ दिया। हालांकि तब तक पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान तीन फरार बंदी धनसिंह उर्फ काजू समेत तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। अपने साथियों को घायल देख बदमाश एक ही कार में सवार होकर गुरुग्राम की ओर निकल भागे।
इस मामले में पुलिस आयुक्त केके राव ने देर शाम प्रेसवार्ता में बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के नाम बदमाश धन सिंह उर्फ काजू, कपिल उर्फ कृष्ण, नरेश उर्फ सेट्ठी हैं। इनसे भारी असलाह-कारतूस बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।