{"_id":"6a4df3e78d42f8a4ed5d5be9ed6efebe","slug":"gangrep-at-the-police-station-the-two-soldiers-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में किया गैंगरेप, दो सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में किया गैंगरेप, दो सिपाही सस्पेंड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
विजयनगर सेक्टर-9 पुलिस चौकी में बंद पति को छुड़ाने गई महिला से पीसीआर पर तैनात दो सिपाहियों ने गैंगरेप किया। 15 हजार रिश्वत लेकर पति को चौकी से छोड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद 10 हजार रुपये और मांगे। नहीं देने पर पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने सिपाहियों से बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली, जिसमें सिपाही महिला को पैसे न देने पर धमका रहे हैं।
विज्ञापन
महिला कह रही है कि 15 हजार ले लिए, रेप कर लिया...अब बस करो। महिला ने एसएसपी और एसपी सिटी से इसकी शिकायत की और सुबूत के तौर पर रिकॉर्डिंग सुनवाई।
एसएसपी ने दोनों पुलिसवालों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार करा दिया। एसपी सिटी डॉ. अजयपाल से की गई शिकायत में महिला ने बताया कि 22 जुलाई को उसके पति को लैपर्ड 23 पर तैनात दो सिपाही जितेंद्र कुमार चंदेल और विकास त्यागी घर के पास पार्र्क से उठा ले गए।
विज्ञापन
विकास सहारनपुर और जितेंद्र कानुपर नगर का है। इसकी जानकारी हुई तो पति को छुड़ाने के लिए वह विजयनगर सेक्टर-9 पुलिस चौकी पहुंची। सिपाहियों से पति को छोड़ने की मांग की।
पति को छोड़ने के एवज में सिपाहियों ने उससे 15 हजार रुपये लिए और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पति को छोड़ा।
महिला का आरोप है कि सिपाही कॉल कर उस पर 10 हजार रुपये और देने के लिए दबाव बनाने लगे, रुपये देने से मना करने पर उसके पति को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी देने लगे।
सिपाहियों की प्रताड़ना से त्रस्त होकर उसने सोमवार को उनकी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। रिकॉर्डिंग में विकास त्यागी से महिला ने कहा कि तुम दोनों ने मेरे साथ रेप किया, 15 हजार रुपये ले लिए, अब बस करो...वरना तुम्हारी शिकायत एसएसपी से करूंगी।
यह सुनकर सिपाही विकास फोन पर महिला से बोला कि ‘हां...हमने तेरा रेप किया है, जा कर ले जिससे शिकायत करनी है, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।’
करीब सवा मिनट की इस रिकॉर्डिंग को महिला ने एसपी सिटी को सुनवाया और सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी।
मामला एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के संज्ञान में आया तो वे भी विजयनगर थाने पहुंचे। रिकॉर्डिंग सुनी, पीड़िता से बात की और आरोपियों को भी बुलाया। दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
हाल ही में जेल से छूटी है महिला
एसपी सिटी ने बताया कि महिला हाल ही में जेल से छूटी है, उसने एक लड़की को उसकी इच्छा के बगैर जबरन अपने पास रखा हुआ था। लड़की को गलत काम करने के लिए उकसाया था। इसी आरोप में महिला को विजयनगर पुलिस ने जेल भेजा था।
आरोपी बोले, अवैध धंधा बंद कराने पर लगाया रेप का आरोप
आरोपी सिपाहियों ने बताया कि महिला और उसका पति अवैध धंधा करते हैं, शराब की तस्करी करते हैं। उनके इस अवैध धंधे को बंद करवा दिया तो महिला ने रेप का झूठा आरोप लगाकर उन्हें फंसाया है।
तैश में बोल गए सिपाही, महिला ने रिकॉर्डिंग को बनाया हथियार
आरोपी सिपाही की मानें तो महिला ने उसे बार बार धमकी दी तो वह ऐसा तैश में आकर बोल गया, जिसे आधार बनाकर महिला ने शिकायत कर दी।