फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangrape with a visually disabled girl when she was alone

शर्मनाक! नेत्रहीन को अकेला पाकर पड़ोसी ने दोस्तों संग मिटाई हवस, इस बहाने से खुलवाया दरवाजा..

Tue, 08 May 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
gangrape with a visually disabled girl when she was alone
gang rape

मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में एक नेत्रहीन युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


वारदात के समय 20 वर्षीय पीड़िता अपने घर में अकेली थी। आरोपियों ने बहाने से उसका दरवाजा खुलवाया और वारदात को अंजाम दिया। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़िता के माता-पिता घर लौटे तो घटना का पता चला। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छोटे लाल नामक पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 20 साल की पीड़िता परिवार के साथ डीबीजी रोड इलाके में रहती है। युवती बचपन से ही नेत्रहीन है। फिलहाल वह कुछ करती नहीं घर में ही रहती है। शुक्रवार दोपहर को पीड़िता के माता-पिता को किसी काम से बाहर जाना था।

इस बहाने घर में घुसे थे आरोपी

gangrape with a visually disabled girl when she was alone
rape

माता-पिता ने पीड़िता से कहा कि वह किसी भी अनजान शख्स के लिए दरवाजा न खोले। माता-पिता के जाते ही उनके पड़ोस में रहने वाला छोटे लाल नामक युवक पीड़िता के घर पहुंचा।

आरोपी ने युवती से चीनी मांगी और दरवाजा खोलने के लिए कहा। पीड़िता उसके झांसे में आ गई। आरोप है कि छोटे-लाल के साथ दो-तीन लड़के और अंदर घुसे। आरोपियों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाद में सभी आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

इधर जाते समय आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर जुबान बंद रखने के लिए कहा। बाद में सभी आरोपी वहां से चले गए। इधर माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।

पूछताछ के बाद घटना का पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छोटे लाल को दबोच लिया। उससे पूछताछ कर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed