{"_id":"55a3fb6036cbb13fa03a93b98f59c898","slug":"gangrape-accused-in-gurgaon-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में बिठाने के बहाने गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में बिठाने के बहाने गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 11 Jul 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले बादशाहपुर थाना एरिया में महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पूछताछ के बाद पुलिस रविवार को ड््यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी।
शिकोहपुर गांव निवासी एक महिला निर्वाणा कंट्री क्लब में ड्राइवर है। सात जुलाई को महिला मानेसर जाने के लिए राजीव चौक से सवारी ऑटो लिया। ऑटो पर दो अन्य युवक भी बैठे हुए थे। ऑटचालक ने कुछ दूर चलने के बाद डीजल लेने के बहाने ऑटो को सर्विस लेन पर मोड़ लिया।
लेकिन आरोपी चालक ऑटो को पेट्रोल पंप की बजाय खेड़कीदौला एरिया में सुनसान रोड पर ले गया जहां तीनों आरोपियों ने बारी-बारी पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम देकर बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला ने 9 जून को बादशाहपुर थाना पुलिस मे शिकायत दी। पुलिस ने तीनों पर गैंगरेप, अगवा और मारपीट करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
एसीपी क्राइम-एक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमों ने शनिवार को तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान खेड़कीदौला निवासी 24 वर्षीय राकेश, 18 वर्षीय महेश और दरबारीपुर निवासी 20 वर्षीय सुरेन्द्र के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने सामुहिक दुष्कर्म की वारदात कबूल ली। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों शहर में ऑटो चलाते है। बादशाहपुर थाना प्रभारी के मुताबिक रविवार को तीनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।