फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangester reach to Police Station and said arrest me, Khurja

साहब! अपराधी सुंदर हूं मैं, सरेंडर करने आया हूं

Sun, 04 Aug 2019 02:19 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा (बुलंदशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 04 Aug 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gangester reach to Police Station and said arrest me, Khurja
अपराधी सुंदर - फोटो : Amar Ujala

साहब! मैं सुंदर हूं। सरेंडर करने आया हूं। कुछ इसी अंदाज में थाने पहुंचकर टॉप टेन में शामिल वांछित बदमाश ने जब पुलिसकर्मियों से बोला तो वह भौचक्के रह गए। उसके पास एक तख्ती भी थी जिस पर लिखा था मुझे गिरफ्तार कर लो, आगे से अपराध नहीं करूंगा। पुलिस ने बदमाश को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया और तलाशी लेनी शुरू कर दी। बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, जिंदा कारतूस, लूटे गए 23 हजार नकद बरामद कर लिए।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर वांछित चल रहे अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। अपराधी या तो पकड़े जा रहे हैं अथवा मुठभेड़ में पुलिस की गोली से ढेर हो रहे हैं। इसके चलते अपराधियों में पुलिस के प्रति खौफ है। ऐसे में अपराधी खुद ही थाने में पहुंच कर सरेंडर कर रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में बुलंदशहर नगर कोतवाली में वांछित अपराधी खुद ही सरेंडर करने पहुंच गया था। ऐसा ही दूसरा मामला शनिवार की शाम पहासू थाने में देखने को मिला। टॉप टेन में शामिल वांछित चल रहा बदमाश गांव कसूमी निवासी सुंदर पुत्र राजेंद्र सिंह ने भी थाने पर पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी महेश राठौर ने बताया कि लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा अपराधी सुंदर एक तख्ती लेकर पहुंचा जिस पर लिखा था मेरा नाम सुंदर है, थाने में सरेंडर करने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो, मैं आगे अपराध नहीं करूंगा।


थाना प्रभारी ने बताया कि सुंदर शातिर किस्म का अपराधी है। 21 जून को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये और एक मोबाइल लूटा था। इसके बाद 21 जुलाई को उसने एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये लूटे थे। दोनों ही वारदातों के मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ पहासू, अलीगढ़ के थानों में संगीन अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। काफी दिनों से इसकी तलाश चल रही थी। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 23,500 नकदी और लूट में प्रयुक्त की गई कार भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed