फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang war in gurgaon after drivers death

ड्राइवर की हत्या, मालिक ने बरसाई गोलियां

Sun, 04 Oct 2015 08:48 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
gang war in gurgaon after drivers death

राजधानी से सटा साइबर सिटी एक बार फिर गैंगवार का गवाह बना है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

विज्ञापन


रविवार को गुड़गांव में वार्ड नंबर 16 से निगम पार्षद बिंदर गुर्जर के ड्राईवर अशोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अशोक की लाश लाश स्पिफ्ट कार में पाई गई। बताया जाता है कि अशोक बिंदर के ड्राईवर और बॉडी गार्ड दोनों का ही काम करता था।

बताया जाता है कि लाश मिलने के बाद बिंदर गुर्जर अपने समर्थकों के साथ अर्जुन नगर स्थित मनीष खुराना के घर पहुंच गया और उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।
विज्ञापन


जबाब में मनीष खुराना की ओर से भी फायरिंग हुई। यह पूरी घटना मनीष के घर पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। घटना में मनीष के सिर में गोली लगी है।

राजनीति दुश्मनी का शिकार बन रहा शहर

gang war in gurgaon after drivers death

मनीष को तुरंत ही मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। असल में मनीष और बिंदर में पहले से ही रंजीश चल रही है। पांच साल पहले बिंदर गुर्जर पर जानलेवा हमला हो चुका है।

पिछले दो स्‍थानीय चुनावों में मनीष बिंदर के खिलाफ चुनाव लड़ चुका है। साथ ही मनीष खुराना के बयान के आधार पर ही बिंदर गुर्जर पर अपहरण और हत्या के लिए धमकाने का भी केस भी दर्ज किया गया है।

हालांकि इस पूरी घटना में संदीप गुडौली के हाथ होने का शक भी जताया जा रहा है। असल में संदीप बिंदर के इलाके में अपना प्रभाव जमाना चाहता है औ‌र इसके लिए वह मनीष को ढाल बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed