फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang of thieves arrested in faridabad

चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन सदस्य गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
gang of thieves arrested in faridabad

अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने दुकानों मेें चोरी की वारदात को अंजाम देने

विज्ञापन
वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स, डीजे, मोबाइल व महंगे सामान की दुकानों को निशाना बनाता था। पुलिस ने चोरों को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को एक फरवरी तक की रिमांड पर लिया गया है।

अपराध शाखा डीएलएफ ने जसाना गांव के पास से तीन लोगों को दबोचा। जिनकी पहचान पलवल के थाना चांदहट क्षेत्र के धक्का बस्ती गांव निवासी जसवंत, छिंदर और मेला के रूप में की गई।

अपराध शाखा डीएलएफ इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने तीनों लोगों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

पूछताछ के दौरान तीनों ने कबूला कि उनका गिरोह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देता है, अभी तक वे 15 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिछले दो माह से वे रात में दुकानों के शटर तोड़कर माल उड़ा रहे हैं। यह गिरोह अधिकतर डीजे, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल और किराना की दुकानों को निशाना बनाता था।

चोरी की रकम से खरीदी कार

इंचार्ज सतेंद्र सिंह के मुताबिक, इन चोरों ने सबसे पहली चोरी पिछले वर्ष 31 अक्तूबर को मोहना रोड पर एक दुकान में की थी।

इसके बाद 22 नवंबर को और फिर 10 दिसंबर को चोरी की, पकड़े नहीं जाने पर इनका हौसला बढ़ गया और चोरी का यह सिलसिला शुरू हो गया। शुरु में ये बाइक पर सवार होकर चोरी करने जाते थे।

लेकिन कई वारदात को अंजाम देने के बाद जब रुपया जमा हो गया तो कार खरीद ली। चोरों ने शहर बल्लभगढ़, छांयसा, भूपानी गांव, तिगांव, बादशाहपुर गांव, प्याला गांव और मच्छगर सहित विभिन्न स्थानों पर चोरी की।

पुलिस के मुताबिक इनके पास से करीब दस लाख रुपये का डीजे, इलेक्ट्रॉनिक व महंगा सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed