फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang of female thieves is roaming in market at gurugram

सावधान! बाजार में खुले आम घूम रहा है महिलाओं का ये गिरोह, आंखों के सामने से उड़ा लेती हैं सामान

Sun, 08 Jul 2018 06:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो,अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 08 Jul 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
gang of female thieves is roaming in market at gurugram
female thieves

पालम विहार एक्सटेंशन की धर्म कॉलोनी में शनिवार को शातिर महिला चोरों के गिरोह ने एक रेडीमेड गारमेंट्स शॉप पर बुजुर्ग दंपति को बातों में उलझाकर रैक में रखे 28 लेडीज सूट चुरा लिए। करीब एक घंटे बाद जानकारी मिलने पर दंपति के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। तब तक आरोपी महिलाएं फरार हो गईं। पुलिस आसपास के क्षेत्र से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज करके तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पालम विहार एक्सटेंशन स्थित धर्म कॉलोनी में प्रदीप कुमार की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। शनिवार दोपहर दुकान पर प्रदीप की माता और पिता बैठे हुए थे। उसी वक्त छह महिलाएं एक छोटे बच्चे के साथ दुकान पर पहुंचीं।
विज्ञापन


महिलाओं में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थी, उसने बीमारी का बहाना करते हुए बैठने की अनुमति मांगी तो बुजुर्ग दंपति ने दुकान में कपड़ों की रैक के पास कुर्सी लगाकर उसे बैठा दिया। इतने में बाकी महिलाओं ने दंपति का ध्यान कपड़े दिखाने में भटका दिया। करीब 20-25 मिनट तक कपड़े देखने के बाद महिलाएं एक दुपट्टा खरीदकर निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद चोरी का इल्म हुआ, तो इसकी सूचना उन्होंने बेटे को दी। वो जब तक उन महिलाओं को ढूंढ पाते वे फरार हो गईं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में गिरोह की तीन महिलाएं बच्चे के साथ नजर आईं। पालम विहार थाना पुलिस ने अज्ञात छह महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल विक्रम ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग दंपति से पूछताछ में सामने आया कि सभी महिलाएं बाहर की लग रही थीं। उसी आधार पर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed