फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang of car and bike thieves busted who sold it Rs 13/kg in delhi

13 लाख की कार 13 रु. किलो में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 08 Jan 2016 12:30 PM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
gang of car and bike thieves busted who sold it Rs 13/kg in delhi

अपराध शाखा ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो महंगी कारों को चुराने के बाद उसे कटवाकर लोहे को किलो के हिसाब से बेचते थे।

विज्ञापन


एक किलो लोहे को ये मात्र 13 रुपये में बेचते थे। चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें 13 लाख के सेडान जैसी महंगी कार भी शामिल है।

मध्यम रेंज की एक कार का वजन करीब 1300 किलो होता है। इस हिसाब से एक कार करीब 17 हजार रुपये में बिकती थी। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सुभाष वत्स व एसआई लोकेंद्र सिंह की टीम वाहन चोरों पर नजर रखे हुए थी।

इस टीम को सूचना मिली थी कि दो वाहन चोर हाल ही में जेल से बाहर आए हैं और चोरी की वारदात में लगे हुए हैं। पुलिस टीम ने तफ्तीश के बाद दो वाहन चोर अवतार सिंह और आरिफ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

60,000 की बाइक 2000 में बिकती

gang of car and bike thieves busted who sold it Rs 13/kg in delhi

इनके कब्जे से चोरी की 15 बाइक व दो कारें बरामद की गई हैं। आरोपियों ने बताया कि ये तिलक नगर, विकासपुरी, राजौरी गार्डन और हरी नगर इलाके से वाहन चुराते थे।

इसके बाद उसे मायापुरी कबाड़ बाजार में ले जाते थे। वहां उसे कटवा देते थे और उसके बाद वाहन के पुर्जों को 13 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच देते थे। आरिफ हत्या के मामले में जबकि अवतार सिंह वाहन चोरी के मामले में जेल में बंद थे।

इन गिरोह की नजर महंगी कारों और बाइक्स पर होती थी। यह गिरोह रात में गाड़ियों को चुराता और सीधे उन्हें गैरेज में ले आता। सुबह होते ही उन्हें किलो के भाव कबाड़ बाजार में बेच आता। चौंकाने वाली बात ये है कि ये 60000 कीमत की बाइक को 2000 रुपये में बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed