फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang involved in withdrawing money from fake bank accounts busted, three arrested

Delhi NCR News: फर्जी बैंक खातों से पैसे निकालने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
- तिलक नगर थाना पुलिस ने पकड़ा, 42.57 लाख रुपये, 16 एटीएम, तीन मोबाइल और स्कूटी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर थाना पुलिस ने ठगी करने वाले जालसाजों के फर्जी बैंक खाता से पैसे निकासी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 42.57 लाख रुपये, 16 एटीएम, तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार दो आरोपी को जालसाजी के मामले जबलपुर पुलिस और सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 12 नवंबर को तिलक नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए एक जालसाज शीतला माता रोड, तिलक नगर स्थित इंडियन बैंक के एटीएम पर आएगा। कुछ देर बाद एक संदिग्ध स्कूटी से वहां पहुंचा और एटीएम से पैसे निकालने लगा जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु गार्डन निवासी सिमरन संधू के रूप में हुई। उसके कब्जे से पुलिस ने 50 हजार रुपये, तीन एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की। उसने बताया कि निकासी के लिए इस्तेमाल किए गए फर्जी एटीएम कार्ड संजीव अरोड़ा उर्फ सनी और विक्की टंडन ने दिए थे। उसे प्रति एटीएम पैसे की निकासी के लिए 12 सौ रुपये भुगतान किए जाते थे। पुलिस ने निशानदेही पर दो अन्य जालसाज विष्णु गार्डन निवासी संजीव अरोड़ा और मोती नगर निवासी विक्की टंडन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि संजीव धोखाधड़ी वाले एटीएम कार्डों का मुख्य संचालक और आपूर्तिकर्ता है। पुलिस ने इसके कब्जे से 11 एटीएम कार्ड, 42.07 लाख रुपये और मोबाइल फोन बरामद कर लिए। वहीं विक्की टंडन से दो एटीएम कार्ड बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजीव अरोड़ा कई साइबर और एटीएम धोखाधड़ी मामलों में संलिप्त है। वित्तीय धोखाधड़ी में 2016 में सीबीआई ने उसे गिरफ्तार किया था। वहीं 2025 में जबलपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विक्की को भी सीबीआई और जबलपुर थाना पुलिस संजीव के साथ गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों ने बताया कि वह पश्चिमी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सक्रिय एटीएम-निकासी गैंग के हिस्सा थे। पुलिस के मुताबिक गैंग के अन्य आरोपी शुभम, महेंद्र सहित अन्य लोग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed