{"_id":"65e593770467199a150285de","slug":"gang-involved-in-child-trafficking-has-links-with-other-states-as-well-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस का एक्शन, अन्य राज्यों में छापेमारी, कई दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस का एक्शन, अन्य राज्यों में छापेमारी, कई दबोचे
Mon, 04 Mar 2024 02:55 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:55 PM IST
सार
दिल्ली के बेगमपुर में बच्चों की खरीद फरोख्थ मामले में एक गिरोह का नाम सामने आया है। जिसके बाद इस गिरोह के अन्य राज्यों से तार जुड़ते जा रहे हैं। अब पुलिस ओडिशा के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बेगमपुर इलाके में बच्चा बेचने वाले गैंग के तार अन्य राज्यों से जुड़ रहे हैं। मामले की जांच आगे बढ़ते ही अन्य आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की एक टीम बच्चों की खरीद-फरोखत मामले में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए ओडिशा रवाना हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह में कई लोग शामिल हैं और इसमें कई और गिरफ्तारियां हो सकती है।
विज्ञापन
20 फरवरी को बेगमपुर थाना पुलिस ने बच्चा बेचने वाले गैंग के चंगुल से 14 दिन की एक नवजात बच्ची को बरामद किया था। इस बच्ची के मामले में नया मोड़ आ गया है। पंजाब की रहने वाली एक महिला ने बच्ची की मां होने का दावा किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दिल्ली पुलिस महिला का डीएनए टेस्ट करा सकती है।
विज्ञापन
महिला अभी बीमार है। सूत्रों का कहना है कि महिला ने अपनी बेटी को बेचा था। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद महिला को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया था कि बच्ची को पंजाब के अबोहर से तस्करी कर लाया गया था। उन लोगों ने बताया कि बच्ची की मां पंजाब में रहती है और उससे 50 हजार में बच्ची खरीदी थी।
विज्ञापन
वहीं महिला का कहना है कि उसने किसी अज्ञात को अपनी बच्ची गोद दी थी। पुलिस महिला से पूछताछ करेगी। बच्ची के बेचने की बात सही पाई जाती है तो महिला को गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले यह पता लगाना बाकी है कि बच्ची की असली मां कौन है। इसके लिए पुलिस अदालत जाएगी।