IGI एयरपोर्ट पर धरा गया फर्जी कागजात से विदेश जाने वाला गिरोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआई थाना पुलिस ने फर्जी प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेंट सर्टिफिकेट (पीईसी) के जरिये लोगों को विदेश भेजने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने गिरोह के तीन एजेंट समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें वह नौ लोग भी शामिल हैं, जिन्हें विदेश भेजा जा रहा था। पुलिस इनके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
आईजीआई के पुलिस उपायुक्त डी के गुप्ता ने बताया कि 18 सितंबर नौ लोग विदेश जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे। इमीग्रेशन चैक प्वाइंट पर अधिकारियों ने उनके यात्रा से संबंधित कागजातों की जांच की।
ऐसे पता चला फर्जी हैं पेपर
गौरतलब है कि अधिकारियों को यात्रियों के पास मौजूद प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेंट सर्टिफिकेट (पीईसी) फर्जी लगा। उन्होंने सर्टिफिकेट की ऑनलाइन जांच की जिसमें सभी वे फर्जी निकले।
अधिकारियों ने तुरंत इसकी शिकायत आईजीआई थाने में की। पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर सभी यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया।
इनकी पहचान गांव बिलाकुदान मुरादाबाद निवासी मोहम्मद जाकिर, गांव अब्दुल्लापुर लेडा, मुरादाबाद निवासी कलाम, महजद नगर रामपुर निवासी मोहम्मद लइक, गांव मुन्नीपुर मुरादाबाद निवासी राजा अली, गांव कालियानागला, रामपुर निवासी अकबर, मोहल्ला काजीपुरा, रामपुर निवासी मोहम्मद शोएब, गांव कालियानागला, रामपुर निवासी इस्माइल, काजीपुरा, रामपुर निवासी मोहम्मद मुबीन और मोहम्मद गुफरन के रूप में हुई है।
खुद ही फर्जी कागज बना लोगों को सौंपता था सैलेश
पुलिस ने सभी को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की। यात्रियों ने बताया कि उन लोगों ने मध्य एशिया के देश जाने के लिए एजेंटों को 85 हजार रुपये दिए हैं।
जांच में पता चला कि मुरादाबाद निवासी तीन एजेंटों ने इन लोगों से रुपये लिए थे। पुलिस छापा मारकर गांव बिलाकुदान से जाकिर पाशा और बहेरी रोशनपुर से इरफान को गिरफ्तार कर लिया।
इनसे पूछताछ में चला कि गिरोह का सरगना गांव रहासुजनुबी पट्टी कुशीनगर निवासी शैलेश कुमार सिंह है। पुलिस ने पकड़े गए एजेंट के जरिये आरोपी को दिल्ली के आलीपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शैलेश ने बताया कि वह खुद ही फर्जी पीईसी बनाकर लोगों को सौंप देता था।