फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang duped an old man of Rs 14 lakh through video call

महिला की नीयत न भांप पाया बुजुर्ग: पांच मिनट तक वीडियो कॉल... 10 मिनट बाद बदले हालात, होने लगी ये डिमांड

Wed, 27 Nov 2024 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Nov 2024 11:14 PM IST
सार

अज्ञात नंबर से एक महिला की वीडियो कॉल आई थी। करीब पांच मिनट तक चली वीडियो कॉल के दौरान बुजुर्ग को महिला पर संदेह हुआ और कॉल काट दी।

विज्ञापन
Gang duped an old man of Rs 14 lakh through video call
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

मायापुरी इलाके में बुजुर्ग वकील सेक्सटॉर्शन गिरोह के चंगुल में फंस गए। पांच मिनट की वीडियो कॉल के दौरान ठगों ने अश्लील वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया। इसके बाद पीड़ित को अलग-अलग बहाने से धमका कर करीब 14 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी पीड़ित से करीब दो महीने तक ठगी करते रहे। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बुजुर्ग परिवार समेत मायापुरी इलाके में रहते हैं। बीते वर्ष आठ सितंबर की शाम उनके पास अज्ञात नंबर से एक महिला की वीडियो कॉल आई। करीब पांच मिनट तक चली वीडियो कॉल के दौरान बुजुर्ग को महिला पर संदेह हुआ और कॉल काट दी। इसके करीब 10 मिनट बाद महिला ने उन्हें फिर से कॉल की। पीड़ित ने उसकी कॉल नहीं उठाई तो उसके फोन पर बुजुर्ग की रिकॉर्ड की गई अश्लील वीडियो भेज दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन उनकी ऐसी तीन और वीडियो भेजी गईं। जिनमें उन्हें अश्लील हरकत करते दिखाया गया। इसके बाद उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसएचओ क्राइम ब्रांच विक्रम गोस्वामी बताया। पीड़ित को बताया गया कि उनका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। 

विज्ञापन

उन्हें बचाने की बात कहकर यूट्यूब इंडिया के अधिकारी का नंबर दिया और उससे बात करने को कहा। मगर फर्जी अधिकारी भवानी सिंह, नितिन, पंकज कुमार, कंवर लाल मेघवाल, सुभाष, राजू कुमार ने पीड़ित से रुपये वसूलने शुरू कर दिए। आरोपियों ने पहले वीडियो हटाने के नाम पर ठगा। इसके बाद महिला के नाबालिग होने और फिर महिला के खुदकुशी करने का डर दिखाकर ठगी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed