फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   G20 Summit Lieutenant Governor of Delhi appeals to people do not spoil the beauty of the city everyone has wor

G20 Summit: दिल्ली के उपराज्यपाल ने की लोगों से अपील, शहर की सुंदरता न करें खराब; सब ने कड़ी मेहनत की है

Sat, 02 Sep 2023 04:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Sep 2023 04:30 PM IST
सार

उपराज्यपाल ने तैयारियों में शामिल सभी एजेंसियों और अधिकारियों के प्रयासों और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने बताया कि तैयारियों को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
G20 Summit Lieutenant Governor of Delhi appeals to people do not spoil the beauty of the city everyone has wor
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का बुनियादी ढांचा ऐसा होना चाहिए कि जी20 शिखर सम्मेलन जैसे भव्य आयोजन एक सप्ताह के नोटिस में आयोजित किए जा सकें। हमने दो महीनों में इस संबंध में बहुत काम किया गया है।

विज्ञापन

उपराज्यपाल ने तैयारियों में शामिल सभी एजेंसियों और अधिकारियों के प्रयासों और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने बताया कि तैयारियों को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्सेना ने अपील की है कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में कई स्थायी संपत्तियां बनाई गई हैं, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी शहर के लोगों की है। इसे खराब न करें। हमारा पूरा फोकस शहर की खूबसूरती पर को बढ़ाने पर है।

विज्ञापन

शिखर सम्मेलन से पहले खर्च किए गए बजट और 'शिवलिंग' आकार के फव्वारे के संबंध में उभरे विवादों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं विवादों में नहीं जाना चाहता। उन्होंने यह भी कहा कि कई कलाकृतियां सीएसआर पहल के तहत दी गई हैं और शहर के सौंदर्यीकरण पर ज्यादा खर्च नहीं किया गया है।

शिवलिंग मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो इसे 'शिवलिंग' कह रहे हैं, वह मूर्तिकार की कल्पना है। देश के कण-कण में भगवान हैं। अगर उन्हें इसमें भगवान दिखता है तो ठीक है, लेकिन मुझे तो बस एक कलाकृति दिखती है। मैं दूसरों की राय पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed