फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   G-20 Summit DMRC guidelines Metro will run from 4 am from 8 to 10 September

G-20 Summit : कल से 10 सितंबर तक सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो, दो घंटे बाद से सामान्य सारिणी से होगा संचालन

Thu, 07 Sep 2023 06:15 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Sep 2023 06:15 AM IST
सार

11 सितंबर से सभी मेट्रो लाइन से सामान्य समय के अनुसार मेट्रो का संचालन किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान तीन दिन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए खुले रहेंगे।

विज्ञापन
G-20 Summit DMRC guidelines Metro will run from 4 am from 8 to 10 September
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 8 से 10 सितंबर तक सभी लाइनों पर मेट्रो का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू होगा। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो का संचालन होगा। सुबह 6 बजे के बाद, सभी लाइनों पर मेट्रो पूरे दिन सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।

विज्ञापन

मेट्रो मीडिया प्रभारी ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता, पुलिसकर्मियों और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए मेट्रो संचालन में बदलाव किया गया है। 11 सितंबर से सभी मेट्रो लाइन से सामान्य समय के अनुसार मेट्रो का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान तीन दिन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए खुले रहेंगे, जहां सुरक्षा बाधाओं के कारण 9 और 10 सितंबर को यात्रियों को चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों का संचालन होगा
गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधन केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कश्मीरी गेट, आनंद विहार, सराय कांले खां से रोडवेज बसों का संचालन सामान्य रहेगा। इस दौरान बस अड्डा बंद करने या बसों पर प्रतिबंध का कोई आदेश नहीं आया है। सभी बस अड्डा से बसों का संचालन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed