फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fugitive accused of gang rape arrested, the incident was executed in 2019 in Delhi

दिल्ली: सामूहिक दुष्कर्म का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, 2019 में घटना को दिया था अंजाम

Thu, 16 Sep 2021 01:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Sep 2021 01:04 PM IST
सार

फर्श बाजार इलाके में वर्ष 2019 में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म था। उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने फर्श बाजार इलाके में हुई इस घटना के आरोपी को खजूरी चौक, भजनपुरा इलाके से दबोचा लिया है। 

विज्ञापन
Fugitive accused of gang rape arrested, the incident was executed in 2019 in Delhi
आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहान करावल नगर निवासी राहुल (32) के रूप में हुई है। वर्ष 2019 में इसने अपने एक जानकार के साथ मिलकर शाहदरा जिले के फर्श बाजार में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। वारदात के बाद लगातार आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने एक सूचना के बाद आरोपी को खजूरी चौक, भजनपुरा इलाके से दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फांस ने बताया कि पिछले काफी समय से जिले का स्पेशल भगोड़े अपराधियों की जानकारी जुटाने में लगा था। इसी कड़ी में सोमवार को इनकी टीम को सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी जिसे अदालत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है, वह खजूरी चौक, भजनपुरा के पास आने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद आरोपी को सोमवार शाम को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसने अंबिका विहार का अपना मकान छोड़ दिया था। अभी वह लोगों से छिपकर करावल नगर के रामा गार्डन इलाके में रह रहा था। पहले राहुल कटिंग का काम करता था। लेकिन आजकल वह बेरोजगार चल रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। राहुल की गिरफ्तारी की सूचना फर्श बाजार थाना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed