फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FSO's wife of 12 Million Swindle

एफएसओ की पत्नी से 12 लाख की ठगी

Fri, 14 Mar 2014 08:47 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 14 Mar 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
FSO's wife of 12 Million Swindle
देहरादून में प्लाट दिलाने के नाम पर दो लोगों ने एफएसओ की पत्नी से 12 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर में तैनात एफएसओ की पत्नी रेखा से देहरादून स्थित सुभाष नगर निवासी रमेश और मनोज वहां पर प्लाट दिलाने के सब्जबाग दिखाए।
विज्ञापन


दोनों ने पावर आफ अटार्नी दिखाकर खुद को जमीन का मालिक बताते हुए रेखा को विश्वास में ले लिया। सौदा 30.85 लाख में तय हुआ।

16 सितंबर को रमेश और मनोज ने एफएसओ की पत्नी रेखा से 6 लाख पेशगी के रूप में ले लिए और उसके बाद 4 लाख रुपये फिर से ले लिए।

इसके बाद दो लाख रुपये की रकम किश्तों में ऐंठ ली। रेखा ने जब प्लाट का बैनामा कराने का दबाव बनाया तो आरोपी टालते रहे। बाद में रेखा को पता चला कि दोनों ने किसी दूसरे को को प्लाट बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रेखा ने पेशगी वापस करने की मांगी। दोनों ठगों ने दो चेक रेखा को दे दिए लेकिन वह बाउंस हो गए। रेखा ने जब दोबारा रुपये की मांग की तो दोनों ने जान से मारने की धमकी दी।

रेखा ने शुक्रवार को दोनों ठगों रमेश और मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed