फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fruit seller was stabbed to death in dispute over Rs 40 In Delhi

Murder: 40 रुपये के विवाद में फल विक्रेता पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही महिला

Wed, 31 May 2023 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 May 2023 11:02 AM IST
सार

भलस्वा डेयरी इलाके में तरबूज के 40 रुपये मांगने पर तीन युवकों ने पत्नी के सामने ही दुकानदार की पिटाई कर दी और एक ने उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। घायल दुकानदार को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
fruit seller was stabbed to death in dispute over Rs 40 In Delhi
फल विक्रेता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। भलस्वा  इलाके में मात्र 40 रुपये को लेकर हुए विवाद में तीन आरोपियों ने फल विक्रेता की उसकी पत्नी के सामने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के दौरान पत्नी आरोपियों से पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भलस्वा डेयरी इलाके में तरबूज के 40 रुपये मांगने पर तीन युवकों ने पत्नी के सामने ही दुकानदार की पिटाई कर दी और एक ने उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। घायल दुकानदार को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों के घरों पर दबिश दी। जहां पता चला कि वह ट्रेन पकड़कर दिल्ली से बाहर भागने वाले हैं। पुलिस ने बाद में उन्हें आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी सुनील, मोनू और मोंटू के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात पुलिस को मुकुंदपुर सर्विस लेन के पास रामू नामक व्यक्ति को चाकू मारने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ रामू को पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

रामू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति काफी समय से सर्विस लेन पर फल की दुकान करते थे। इलाके में रहने वाले सुनील, मोनू और मोंटू दुकान पर तरबूज लेने के लिए आए। तीनों ने तरबूज खरीदा और बिना पैसे दिए जाने लगे। इस बात को लेकर रामू की उनसे कहासुनी हो गई। 

 

इस दौरान आरोपियों ने रामू की पिटाई कर दी और एक ने चाकू निकालकर उसके पेट में कई बार वार किए। महिला ने बताया कि घटना के समय वहां काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसके पति को बचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed