{"_id":"5b93d748867a557ea37f4df8","slug":"froud-man-looted-20-thousand-rupees-by-petrol-pump-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना दोस्त बन पेट्रोल पंप मालिक को किया फोन, पूछा हाल और ठग लिए 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना दोस्त बन पेट्रोल पंप मालिक को किया फोन, पूछा हाल और ठग लिए 20 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 08 Sep 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित पेट्रोल पंप के मालिक से ठगों ने 20 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी पेट्रोल पंप मालिक का नजदीकी जानकार और व्यवसायी बनकर फोन कर रहा था। पंप मालिक के मैनेजर की ओर से साइबर सेल में शिकायत की गई है। पीड़ित ने डीजीपी को भी ट्वीट करके मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
सेक्टर-18 नोएडा में अनिल गर्ग का पेट्रोल पंप है। इसी 6 सितंबर को एक एके गर्ग नाम से फोन आया। जिसमें कहा गया कि गर्ग साहब क्या हाल हैं। काम कैसा चल रहा है। पंप मालिक ने कहा ठीक चल रहा है। इस पर ठग ने बताया कि वह गाजियाबाद के एक अस्पताल में आए हैं मगर पर्स घर भूल गए हैं। अस्पताल में टेस्ट कराने के लिए करीब 20 हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप मालिक ने पुराना दोस्त समझकर अपने मैनेजर सुमित डेढ़ा से कहा कि वह संबंधित नंबर पर पेटीएम कर दें। सुमित डेढ़ा ने दो बार में 20 हजार रुपये दे दिए। जब यह रुपये ठग के खाते में पहुंच गए तो उसने फिर अनिल गर्ग को फोन कर 30 हजार रुपये और डलवाने को कहा। इस पर पंप मालिक को संदेह हुआ और उन्होंने एके गर्ग का नंबर मिलाया।
विज्ञापन
एके गर्ग भी बड़े व्यापारी हैं। दोनों में बात हुई तो पता चला किसी ने उनके साथ धोखाधड़ी कर दी। मगर आरोपी फिर भी लगातार 30 हजार रुपये की मांग करता रहा। शुक्रवार शाम तक उसने फोन किया। पीड़ित मैनेजर की ओर से साइबर सेल में शिकायत की गई तो आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी सैयद के रूप में हुई है।
उसने पेटीएम से रुपये मिलने के तुरंत बाद आईडीबीआई बैंक में राशिद नाम के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। साइबर सेल इंस्पेक्टर जहीर खान का कहना है कि शिकायत मिली है और जांच में आरोपी की आईडी समेत सभी अन्य सूचना प्राप्त कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।