{"_id":"5f9dfc651ee6e424186d3d0e","slug":"from-today-full-siting-travel-in-delhi-in-public-transport-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में आज से सभी सीट पर बैठकर यात्रा, खड़े होकर नहीं कर सकते सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में आज से सभी सीट पर बैठकर यात्रा, खड़े होकर नहीं कर सकते सफर
Sun, 01 Nov 2020 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
डीटीसी बस में सफर करतीं महिलाएं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सार्वजनिक वाहन में सभी सीट पर यात्रा करने की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने शनिवार को कहा कि एक नवंबर से सार्वजनिक परिवहन बसों की सभी सीटों पर यात्रा कर सकते हैं। आगाह किया कि यात्रियों को मास्क लगाने समेत बचाव के उपाय अपनाने होंगे।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि किसी भी यात्री को बस में खड़ी स्थिति में यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोविड-19 को ध्यान में रखकर दिल्ली सरकार ने मई में दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर बसों में अधिकतम यात्रियों की संख्या 20 निर्धारित की थी।
विज्ञापन
एक ट्वीट में गहलोत ने कहा कि बस यात्रियों को फेस मास्क पहनने की अनिवार्यता होगी। उन्होंने सामाजिक दूरी रखने की भी अपील की है। दरअसल, बाजार समेत अन्य आर्थिक गतिविधियां, सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों खुलने की वजह से बस स्टैंडों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही थी।
विज्ञापन
डीटीसी और क्लस्टर बसों की संख्या 40 यात्रियों तक की है। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली डिस्जास्टर मैनेजमेंट (डीडीएमए) ने अंतरराज्यीय बस सेवा को फिर से शुरू करने की मंजूरी दी थी।