फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   from September 15 to apply for flats 1856.

1856 फ्लैटों के लिए 15 सितंबर से करें आवेदन

Fri, 11 Sep 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Fri, 11 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
from September 15 to apply for flats 1856.
गाजियाबाद में आशियाने की चाह रखने वालों के लिए आवास विकास परिषद एक और मौका लेकर आया है। परिषद की मंडोला विहार योजना में 14 और 16 मंजिला योजना का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


योजना में टू और थ्री बीएचके के 1856 फ्लैट बनाए जाएंगे। हालांकि परिषद अभी तक 2011-12 में लांच आसरा-सपना योजना का पजेशन नहीं दे पाया है।

परिषद की मंडोला विहार योजना में आसरा-सपना और समाजवादी योजना के बाद अब बहुमंजिला इमारतों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू किया जा रहा है। 15 सितंबर से शुरू होकर रजिस्ट्रेशन 30 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि योजना में 14 और 16 मंजिला इमारतों में टू और थ्री बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत 32 से 43 लाख रुपये के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो प्रोजेक्ट के नाम पर लोगों को लुभाएंगे
परिषद ने इस योजना के लिए लोगों को लुभाने का नया तरीका अपनाया है। योजना का प्रचार लोनी मेट्रो के मंडोला तक विस्तार के नाम पर किया जाएगा। परिषद द्वारा तैयार किए गए होर्डिंगों में भी योजना को मेट्रो से जोड़कर बताया जा रहा है।

ये होंगी योजना की विशेषताएं

प्रस्तावित मेट्रो से चंद कदमों की दूरी पर
आईएसबीटी दिल्ली और आनंद विहार से भी नजदीक
दिल्ली बॉर्डर से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर

कितने फ्लैट, कितनी कीमत
टू बीएचके 952 35.95 लाख
टू बीएचके स्टडी 572 39.50 लाख
थ्री बीएचके 332 43 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed